Ad

Archive for: December 2013

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने चक्का जाम और विधानसभा का घेराव भी किया

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने चक्का जाम और विधानसभा का घेराव भी किया
राष्ट्रीय लोकदल[रालोद] ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार आज गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ने की पैदावार करने वाले प्रदेश के प्रमुख जनपदों में चक्का जाम किया फैजाबाद में लखनऊ-फैजाबाद मार्ग +बागपत के किशनपुर बिराल + बुलंदशहर आदि स्थानों में रालोद का चक्का जाम प्रभावी रहा |बागपत के ग्राम दाहा में गन्ने की होली भी जलाई गई |

RALOD

RALOD


जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की है कि प्रदेश में चीनी मिलें तुरंत ही चालू होंगी।
रालोद के कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के नेतृत्व में गन्ना प्रधान जिलों में प्रमुख राजमार्गों तथा विभिन्न स्थलों पर चक्का जाम किया तथा लखनऊ में विधानसभा का भी घेराव किया। इस आन्दोलन के दौरान रालोद के उत्तर प्रदेश विधान मण्डल दल के नेता ठा. दलवीर सिंह, विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी तथा विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए हैं।
रालोद महासचिव एवं लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी ने कहा है कि रालोद गन्ना किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश में काफी समय से संघर्षरत है। रालोद ने मांग की है कि सरकारी घोषणा के बाद सर्वविदित है कि शीघ्र से शीघ्र चीनी मिलें चलाई जाएं तथा राज्य सरकार जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के ब्याज सहित बकाया भुगतान के आदेश का पालन करे।
बागपत के ग्राम दाहा में गन्ने की होली जलाते किसान

बागपत के ग्राम दाहा में गन्ने की होली जलाते किसान


इस समय प्रदेश में चीनी मिलों पर किसानों का दो हजार चार सौ करोड़ रूपये बकाया है। लखीमपुर खीरी में किसान के आत्मदाह पर श्री जयन्त चौधरी ने संवेदना व्यक्त करते हुए सभी किसान भाईयों से धैर्य रखने की अपील की है।
इस आन्दोलन के दौरान एम्बुलेंस, रेल तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं किया गया। रालोद महासचिव जयन्त चौधरी ने रालोद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस शांतिपूर्ण आन्दोलन की सफलता पर बधाई दी है तथा उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार किसानों का बकाया शीघ्र नहीं करेगी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे तथा रालोद फिर आन्दोलन करेगा।
केन्द्र सरकार ने हाल ही में गन्ने की समस्याओं को लेकर मंत्रियों का समूह बनाया है जिसमें केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की प्रमुख भूमिका रहेगी। हाल ही में रालोद ने 21 नवम्बर को गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ में गन्ना आयुक्त का घेराव किया था।

जम्मू कश्मीर को धारा ३७० की आड़ में भिखारी कहा जा रहा है लेकिन इस खूबसूरत राज्य को बेहतर राज्य बनाना होगा ;मोदी

[जम्मू] [भारतीय जनता पार्टी भाजपा] के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने जम्मू में रैली करके केंद्र और प्रदेश की सरकारों को धारा ३७० को लेकर ललकारते हुए कहा कि जे & के राज्य को सेक्युलरिज्म की आड़ में भिखारी [ Beggar]स्टेट बन दिया गया है अब समय आ गया है कि बेगर राज्य को बेटर[ Better ] राज्य बनाना है | मौलाना आजाद स्टेडियम में गरजते हुए उन्होंने आज फिर कांग्रेस के इतिहास के पन्नो को उलटा और कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि यह धारा ३७० कालांतर में घिसती जायेगी लेकिन कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाये रखने के लिए आज भी उसे ज़िंदा रखे हुए हैं| क्‍या केंद्र सरकार नेहरू की यह इच्‍छा पूरा करने के लिए तैयार है। हमें इस वक्‍त इस बात पर विचार करना चाहिए कि धारा 370 की जरूरत है या नहीं। इस पर संसद में बहस होनी चाहिए।’ इसी की ढाल में यहाँ के नागरिकों को लद्दाख+जम्मू+के साथ ही शिया +गुर्जर+आदि में बाँट कर रख दिया गया है|यहांतक की केंद्र की योजनायों को भी लागू नहीं किया जाता| उन्होंने सूबे के दलितों+ आदिवासियों के लिए समान अधिकार की मांग की। उन्‍होंने कहा, ‘महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार मिलने चाहिए। महिलाओं पर होने वाले अत्‍याचार रोके जाने चाहिए। “सेपरेट” [ Seperate ]की जगह “सुपर स्‍टेट”[ SuperState ] का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा, ‘मैं हिंदुओं या मुसलमानों के बारे में नहीं बल्कि जे & के के सवा करोड़ हिन्दुस्तानियों की बात कर रहा हूँ | मैं जम्‍मू कश्‍मीर के बारे में बात कर रहा हूं।
विकास वहीं होता है, जहां एकता होती है।’ पंचायती संस्थाओं को उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे|उन्होंने राज्य के नागरिकों को मिले अधिकारियों के जरिए राज्य के मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पुरुषों के समान महिलाओं को अधिकार नहीं मिल रहे जो अधिकार चीफ मिनिस्टर को हैं वोह अधिकार उनकी बहन को नही हैं| क्योंकि उनकी बहन ने राज्य से बाहर शादी की है इसीलिए उनके अधिकार छीन लिए गए हैं।उन्होंने राज्य सरकार से जानना चाहा कि आखिर केंद्र के बनाए कानून को यहां पर लागू क्यों नहीं करता है। उन्होंने ट्यूरिज्म के नाम पर भी राज्य सरकार और फ़िल्म उद्योग+टेलिकॉम को लेकर केंद्र को भी घेरने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि यहाँ अपार प्राकृतिक सम्पदाहै चीन की तरह यहाँ की जड़ी बूटियों को दवायों में उपयोग करने के लिए काम किया जा सकता है चीन हमारे सीमान्त गावों में अपने सिम कार्ड दे कर उन्हें अपने नेटवर्क से जोड़ रहा है लेकिन दिल्ली की सरकार सोती रहती है।
कश्मीर के लिए बलिदान देने वालों को याद करते हुए कहा कि क्या धारा 370 से कश्मीर का भला हुआ? इस पर हम चर्चा क्यों नहीं करते।

तहलकाई तरुण तेजपाल भाजपाई सरकार के खिलाफ स्टिंग करने ही तो गोआ जेल में गए होंगे ?

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

उत्साहित भाजपाई

ओये झल्लेया देखा बेगुनाह बंगारू लक्षमण को फंसाने वाले तहलकाई तेजपाल अब खुद ही फंस गए ओये अपनी मातहत जर्नलिस्ट के साथ दुष्कर्म के आरोप में बारह के भाव चले गए जेल| ओये हसाडे बंगारू की बद्दुआएँ असर ले आई हैं |बंगारू जी को फंसा कर करोड़ों कमाने वाले इस दुष्कर्मी तहलकाई को गोआ की खुशनुमा मद मस्त करदेने वाली हवा ही ले डूबी | तरुण तेजपाल को पहली रात पणजी पुलिस हेडक्वॉर्टर के लॉकअप में हत्यारोपियों के साथ गुजारनी पड़ी है ।अब तो इनसे अपनी ही मीडिया बिरादरी के सवालों के जवाब देते भी नहीं बन रहा|इनके अपने कांग्रेसी भी किनारा करने लग गए हैं उलटे ये हम पर ही फंसाने का आरोप मड़ रहे हैं कोई इनसे पूछे कि क्या हमने इनके जिस्म में बलात्कारी रूह का प्रवेश कराया था

झल्ला

अरे भापा जी आप भी कभी कभी बच्चों जैसी बातें करने लगते हो !अरे तरुण तेजपाल प्रतिष्ठित खोजी पत्रकार हैं अपने स्टिंग ऑपरेशन से दुनिआ में तहलका मचानेके तमगे लिए हुए हैं |अब गोआ में आप जी की भाजपाई सरकार ही तो है और भाजपाई सरकार के खिलाफ स्टिंग करने के लिए जेल से उपयुक्त स्थान और दूसरा कौन सा होगा |अरे सेठ जी तेजपाल जेल में स्टिंग करने गएँ हैं