Ad

Category: Accidents

डॉ. मनमोहन सिंह ने उत्‍तराखंड में एक हेलिकॉप्‍टर की दुर्घटना में लोगों की मृत्‍यु पर दुःख व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उत्‍तराखंड में भारतीय वायुसेना के एक हेलिकॉप्‍टर की दुर्घटना में लोगों की मृत्‍यु पर दुःख व्‍यक्‍त किया है। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि हमारी सेना के जवान और अधिकारी उत्‍तराखंड में बहुत ही बहादुरी से बचाव और राहत कार्य कर रहे हैं। इस दुर्घटना से मुझे बहुत दुःख हुआ है। जिनकी जाने गई हैं, मैं उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं। पूरा देश भी मेरे साथ इस क्षति पर दुःखी है। उनके निस्‍वार्थ कार्य से हजारों लोगों की जानें बची हैं। उनके कार्य को जारी रखना ही उनके प्रति सबसे अच्‍छी श्रद्धांजलि होगी।
उत्तराखंड में जारी त्रासदी में फंसे लोगों को बचाने में लगा वायु सेना का एक चापर एमआई-17 क्रैश हो गया है। यह हादसा गौरीकुंड के समीप हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर केदारनाथ से लौट रहा था।इस हादसे में 12 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संसथान [ एनडीएमए ]ने इस हादसे में मृतकों की संख्या 19 होने की बात कही है।
बताया जा रहा है कि नौ एनडीआरएफ + छह आईटीबीपी +चार वायुसेना के लोग इस हेलीकॉप्टर में मौजूद थे।

भाजपा ने , संकीर्ण राजनीती से ऊपर उठ कर, उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा घोषित किये जाने की मांग को दोहराया

प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने आज पुनः उतराखंड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किये जाने की मांग को दोहराया है और संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों से ऊपर उठ कर आपदा के कारण जान कर इसकी पुनरावृति की रोक थाम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यौजना बनाये जाने पर बल दिया है|
भाजपा के सांसद और प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आज पार्टी की प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उत्तराखंड की त्रासदी से आम जन दुखी है और सच्चे दिल से सहयोग करना चाहता है|इसी उद्देश्य से अनेकों प्रदेशों के मुख्य मंत्री वहां जा कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं और सहायता का हाथ बड़ा रह रहें|लेकिन दुर्भाग्य से देश के प्रधान मंत्री राष्ट्र के नाम कोई सन्देश नही दे रहे|विकराल /भयावह/ त्रासदी पर उनका मौन आश्चर्यजनक है|अमेरिका का उदहारण देते हुए उन्होंने कहा की अमेरिका में अगर एक बन्दूक से लोग मारे जाते हैं तो डेमोक्रेट्स बराक ओबामा सरकार अपने विपक्षी रिपब्लिकन्स को साथ लेकर चलती हैभारत में इसके ठीक उलट सात दिन बीतने पर भी पी एम् ने शेष दलों से सहयोग की मांग नही की है|इस त्रासदी में कांग्रेस सरकार भी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते हुए नरेन्द्र मोदी के सहयोग के हाथ को निशाना बनाने में लगी है|
जावडेकर ने बताया के इस त्रासदी के कारण उत्तराखंड के पुनर्निर्माण की जरुरत है|मकान+सड़कें+पुल+ अस्पताल+मंदिरों का निर्माण किया जाना है|लेकिन मोदी भयग्रस्त सरकार आपदा को राष्ट्रीय आपदा तक घोषित नही कर रही है|
उन्होंने इस आपदा से सबक सीखने के लिए लेसन[सबक] लर्न[सीख] नॅशनल कमीशन बनाये जाने की मांग भी की |

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उत्तराखंड और दिल्ली में किये जा रहे राहत कार्यों का ब्यौरा दिया

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उत्तराखंड के विपदाग्रस्तों की सहायतार्थ चलाये जा रहे युद्ध स्तरीय राहत और बचाव कार्यों की जानकरी दी|
कमेटी के प्रधान मंजीत सिंह [जी के ]ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया के सिख धर्म के बुनियादी सिद्धांत ,

बुरे समय में बिना भेद भाव के मानवता की सेवा

, के अनुरूप १९ जून से ऋषिकेश+जोशी मठ+गौचर+बद्री नाथ+गोबिंद घाट+आदि में लंगर+स्वास्थ्य शिविर लगाए गए| १५० सवयम सेवकों की १५ ट्रक राशन+७ हवाई जहाज में लगभग ७० टन खाद्य सामग्री भेजी गई| ढाई से तीन हजार यात्रिओं को ३७ सूमो /इनोवा वाहन द्वारा ऋषि केश पहुँचाया गया वहां से ५१ बसों में यात्रियों को उनके गंतव्य स्थलों तक पहुँचाया गया|
दूसरे प्रदेश के लोगों को रात बितान एके लिए गुरुद्वारा रकाब गंज में व्यवस्था की गई और दूसरे दिन उन्हें आर्थिक सहायता दी और टिकट कटा कर ट्रेन से उनके प्रदेश भिजवाया गया|इस दौरान उल्लेखनीय है के कमेटी के स्वयम सेवकों ने गोबिंद घाट के १० किलोमीटर की दुर्गम मार्गों पर पैदल ही सामान ढोया|और यात्रियों को कंधों पर बैठा कर बाहर निकाला |गुरुद्वारे की धार्मिक साहित्य और वस्तुओं को जोशी मठ के गुरुद्वारे पहुंचाया गया|मार्ग में फंसे लगभग ३०० वाहनों के ड्राईवरों को खाना मुहैय्या करवाया गया|
मंजीत सिंह ने दिल्ली में किये जा रहे कार्यों का भी ब्यौरा दिया उन्होंने बताया के दिल्ली सरकार के आग्रह पर पिछले छह दिनों में ४०००० लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की जा चुकी है|
इस अवसर पर सेवा करने में जुटे बीबी मंदीप कौर+मंजीत सिंह+जगजीवन सिंह+सतबीर सिंह+समर दीप सिंह+जसविंदर सिंह+इंदरजीत सिंह+गुरलाड सिंह+कुलदीप सिंह भोगल आदि के योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा की गई|
इस प्रेस कांफ्रेंस में रविन्द्र सिंह खुराना+तन्वन्त सिंह+हरमीत सिंह कालका+अवतार सिंह हित+ओंकार सिंह थापर+परमजीत सिंह चंडोक+कुल मोहन सिंह+कुलदीप सिंह साहनी+कप्तान इंद्रा प्रीत सिंह+अमरजीत सिंह+कुलवंत सिंह बाठ+गुरमीत सिंह+हरविंदर सिंह+विक्रम सिंह+परमिंदर सिंह आदि उपस्थित थे|

भाजपा का घोषित जेल भरो आन्दोलन स्थगित: उत्तराखंड में विपदाग्रस्तों की सहायतार्थ आन्दोलन चलेगा :डॉ एल के वाजपई

भाजपा का घोषित जेल भरो आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है|यह स्थगन उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के मध्यनजर किया गया है|
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने बताया कि २६ से ३० जून तक राष्ट्रीय स्तर पर जेल भरो आन्दोलन चलाया जाना था लेकिन उत्तराखंड में हुई त्रासदी के पीड़ितों के कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जानी जरुरी है इसीलिए अब २६ तारीख को जेल भरो आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है डॉ वाजपई ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया है कि प्रत्येक जिले और तहसील में कार्यकर्ता दान पात्र लेकर जायेंगे और राहत सामग्री+धन राशि एकत्र करेंगे|उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में स्थिति बेहद चिंताजनक है और वहां दवाये+सूखा खाद्य सामग्री+तिरपाल तथा कम्बल भेजे जाने हैं|
डॉ वाजपई ने यह भी बताया कि २६ जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह लखनऊ आयेंगे तब भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उन्हें राहत राशि कि पहली किश्त भी सौंपी जाएगा| प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व भाजपा के ५५ विधायकों का एक माह का वेतन राहत कोष में भेजा जा चुका है|

सिख पंथ के सेवा सिद्धांतों का पालन करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उत्तराखंड में तीन जहाज भी लगाए

सिख पंथ के सिद्धांतों का पालन करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उत्तराखंड में विपदाग्रस्तों की सहायतार्थ युद्ध स्तर पर मानवीय सेवायें की जा रही है|इन्होने सेवा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए हेलीकाप्टर और हवाई जहाज भी बचाव कार्यों में लगाए हैं|बसों द्वारा पीड़ितों को उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है|अभी तक १० बसों में यात्रियों को वापिस लाया जा चुका है|
कमेटी के प्रधान मंजीत सिंह [जी के]अपनी पूरी टीम के साथ पांच राहत शिविर चला रहे हैं|संयुक्त सचिव हरमीत सिंह कालका ने बताया कि जोशी मठ+श्रीनगर[उत्तराखंड]+गौचर+गोबिंद घाट+ऋषिकेश में शिविर लगाए गए हैं|इन शिविरों में जहां लंगर चलाये जा रहे हैं वहीं दवाएं और आर्थिक सहायता देकर पीड़ितों को उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है|यहाँ तक कि दूसरे शिविरों में फंसे लोगों को ला कर उनके गंतव्य स्थल पर छोड़ा जा रहा है| तीन जहाज +दो ट्रक+इक्कीस बसें लगाई गई है|बीबी मंदीप कौर बक्षी[प्रधान स्त्री अकाली दल] +समर्देप सिंह सन्नी+जसप्रीत सिंह विक्की मान+ परमिंदर सिंह मंजीत सिंह+जगजीवन सिंह+ कुलदीप सिंह भोगल+जतिंदर सिंह[पार्षद]अवतार सिंह कोहली+आदि अनेकों सेवा कार्यों में लगे हुए हैं|

उत्तराखंड में सिविल राहत राशि और सेना के खर्चे का आडिट भी करा लेना चाहिए

उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा से हुई जान माल की भारी हानि को लेकर बढ रहे ग्राफ में इस सप्ताहांत तक कोई स्थिरता नही आ पाई है | आने वाले दो तीन दिनों में वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है जिससे भयावहता के बढने की आशंका जताई जाने लगी है| भारतीय सेनाओं और आम जनता द्वारा राहत कार्य जारी हैं लेकिन राजनितिक दलों में हमेशा की तरह इस विपदा पर भी राजनीति शुरू हो गई है|
विपक्ष इस आपदा की विभीषिका को देखते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किये जाने की मांग करने लगा है तो सत्ता रुड सरकारें इससे बचती दिख रही है|इसके बावजूद भी केंद्र सरकार ने एक हज़ार करोड़ रुपयों की सहायता का एलान किया है जिसमे से १४५ करोड़ रुपये रिलीज भी किये जा चुके हैं| कांग्रेस अध्यक्षा श्री मति सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी के एम् पी और एम् एल ऐ को एक महीने का वेतन दान करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं|दूसरे प्रदेशों के सिख सगत +विपक्षी एम् एल ऐ+राहत भेजने लगे हैं यहाँ तक कि गुजरात के बहु चर्चित मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देहरादून का दौरा करके गुजराती तीर्थ यात्रियों को बाहर निकालने में दिलचस्पी दिखाई है|कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने एक माह का वेतन दान करने की घोषणा की है|
आज न्यूज चैनलों ने एक चौंकाने वाला समाचार दिया है जिसके अनुसार स्थानीय प्रशासन ने सेना के हेलीकाप्टरों को तेल [ ऐ टी ऍफ़ ]देने से मना कर दिया है|
चैनलों पर लगातार दिखाया जा रहा है कि राहत कार्यों के तमाम दावे केवल हवाई ही साबित हो रहे हैं| अब यह स्वाभाविक सवाल पैदा उठता है कि सहायता राशि कहाँ जा रही है ? इस के मद्दे नजर यह कहना अभी जल्द बाजी कहा जा सकता है मगर पुराने अनुभवों को देखते हुए जरुरी जरुरी है कि सहायता राशि का साथ साथ आडिट भी कराया जाना चाहिए| स्वयम प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह ने मनरेगा के एक कार्यक्र में मंत्री जय राम रमेश को सलाह देते हुए कहा था कि देखा गया है कि कई वर्षों के बाद आडिट में गड़े मुर्दे खुलते हैं ऐसे में हाथो हाथ आडिट करा लिया जाना चाहिए| उसी भावना के अंतर्गत अब इस राहत राशि का भी आडिट करा लिया जाना जरुरी है|
इसके अलावा यह भी देखा गया है कि सेना जब भी ऐड टू सिविल पॉवर में लगाई जाती है तो उसका खर्चा स्टेट को डेबिट किया जाता है |और उस खर्चे के आडिट का भी वोही हाल होता है जो सिविल में आडिट का होता है|इसीलिए सेना के खर्चे का भी आंतरिक और बाह्य आडिट करा लिया जाना चाहिए|
चूंकि आज कल इस विपदा को मानव निर्मित बता कर इसकी जांच कि मांग भी की जाने लगी है ऐसे में कोई शक नही कि मात्र एक वर्ष बाद होने वाले चुनावों में इसे मुद्दा बनाया जा सकता है इसीलिए अभी समय रहते दूध का दूध और पानी का पानी करलेना ही उचित होगा|इससे सरकार शासन का अस्तित्व दिखाई देगा| और समय रहते भ्रष्टाचार को हतोत्साहित किया जा सकेगा|

प्राकृतिक विपदा पर राजनीतिक दोषारोपण के गेम को जवाब देते हुए सेना और समाज उतरदाईत्व निभा रहे हैं

उतराखंड में आई प्राकृतिक विपदा के कारणों पर दोषारोपण की राजनीति को दरकिनार करके जहाँ भारतीय फौजें जी जान से विपदाग्रस्त लोगों को बचाने का सराहनीय प्रयास कर रही हैं वही सीमाओं के अन्दर सुरक्षित जनता भी अपने सामजिक उतरदाईत्व का निर्वाह करते हुए प्रतिदिन राहत सामग्री भेज रहे हैं|दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और मेरठ से शिव कांवड़ सेवा संघ ने राहत सामग्री भेजी है|
दी एस जी एम् सी ने २१ बसों को लगाया है और २ ट्रक भर कर राहत सामग्री भेजी है जिसमे से ४ बसें तीर्थ यात्रियों को सकुशल लेकर लौट आई हैं|उन्हें उनके घरों पर पहुँचाया गया है|इससे पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह जी के के निगरानी में दो हवाई जहाज भर कर दवाये और खाद्य सामग्री भेजी जा चुकी हैं|गौचर हेलीपैड पर विशेष लंगर शिविर लगाया गया है|यहाँ दवाओं की व्यवस्था भी की गई है|इसके अलावा दिली यमुना किनारे बाड़ शिविरों में भी ५००० लोगों के लिए लंगर भेज गया है| समर्दीप सिंह+सुखविंदर सिंह+जसप्रीत सिंह+आदि सेवा दे रहे हैं|
मेरठ में दाता राम गुप्ता की अध्यक्षता में एक जत्था उत्तराखंड शास्त्री नगर से रवाना किया गया | जीतेन्द्र अग्रवाल+ममता ने झंडी दिखा कर रवाना किया गया |ताहिर अली+राम गोपाल अग्रावाल+मुनीश संजय+आदि उपस्थित थे| सुशील कुमारपटेल +अनिल भाई+सुरेन्द्र सिंघल+मोनू+सोनू+डॉ एस मालिक+

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री और बचाव दल भेजा

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मनेजमेंट कमेटी ने आज उत्तराखंड के विव्दाग्रस्त लोगों की सहायतार्थ राहत सामग्री के साथ बचाव दल भेजा है|रविन्द्र खुराना ने राहत दल को शुभ कामनाओं के साथ रवाना किया \इस अवसर पर तन्वन्त सिंह+ हरमीत सिंह कालका+कुलदीप सिंह भोगल+गुरुदेव सिंह भोला+विक्रम सिंह[लाजपत नगर]+भूपेंदर पाल सिंह+जसप्रीत सिंहविक्की मान +हरचरण सिंह+ विक्रम सिंह रोहणी +परमिंदर सिंह आदि ने शुभ कामनाएं दी

भाजपा के उ.प्र. के विधायकों ने उत्तराखंड विपदाग्रस्त लोगों की सहायतार्थ एक माह का वेतन दान किया

भाजपा के उत्तरप्रदेश विधायकों ने उत्तराखंड विपदाग्रस्त लोगों की सहायतार्थ एक माह का वेतन भेज दिया है| पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने बताया कि प्रदेश एसेम्बली में उनकी पार्टी के ५५ विधायक हैं प्रत्येक एम् एल ऐ का एक माह का वेतन लगभग ८०००/=है अत ४४००००/= राहत के लिए भेज दिए गए हैं|
डॉ वाजपई ने गुवाहटी से यह जानकारी देते हुए बताया कि इस माह के अंतिम सप्ताह में जेल भरो आन्दोलन प्रारम्भ किया जाएगा|उस समय प्रत्येक जिले में दान पात्र रखे जायेंगे और राहत कोष में योगदान के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया जाएगा| डॉ वाजपई ने इस प्राकृतिक आपदा पर घोर चिंता व्यक्त करते हुए आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि उत्तराखंड में आई इस सदी कि सबसे त्रासदी में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के तीर्थ यात्री भी फंसे हुए हैं उनके सकुशल लौटने के कामना भी उन्होंने की है|

भाजपा ने उत्तराखंड के प्राकृतिक विपदा ग्रस्त लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया

भारतीय जनता पार्टी[भाजपा]के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की विनाश लीला पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विपदाग्रस्त लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराये जाने की आवश्यकता पर बल दिया है|
श्री सिंह ने भारी वर्षा +बाड के कारण उत्तराखंड में आई त्रासदी पर गहरी चिंता व्यक्त की है|उन्होंने त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है|पार्टी की वेबसाईट के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की उत्तराखंड प्रदेश इकाई को निर्देश दिए हैं कि फिलहाल संगठन के तमाम कार्यों को स्थगित करके सहयोग /राहत के कार्यों में सभी जुट जाएँ| राहत कार्यो के लिए पार्टी ने राहत कोष भी खोल दिया है|