Ad

Category: Crime

योग गुरु के औषधि गुरु को आज जमानत मिल गई

योग गुरु बाबा राम देव के सहयोगी औषधि गुरु आचार्य बाल कृषण को आज नैनीताल हाई कोर्ट में जमानत मिल गई है|
आचार्य पर फर्जी कागजात प्रस्तुत करके पास पोर्ट हासिल करने के आरोप में २० जुलाई को गिरफ्तार किया गया था|तभी से मामला किसी ना किसी बात को लेकर लटकाया जा रहा था |पहले एक कोर्ट ने तो जमानत की याचिका सुनने से भी मना कर दिया था |
बाबा राम देव ने दिल्ली में भ्रष्टाचार को लेकर ६ दिन तक अनशन किया था और हज़ारों की संख्या में समर्थकों ने बाबा के साथ जेल भरी थी|तब सत्ता पक्ष के एक धड़े ने उस अनशन के पीछे बाल कृषण की गिरफ्तारी भी एक कारण है|
आज न्यायाधीश तरुण अग्रवाल ने बाल कृषण को दस लाख के दो मुचलकों पर जमानत दे दी |

बेंगलूर छोड़ रहे हैं पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र

प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह की चिंता+ गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के निर्देश और चीफ मिनिस्टरजगदीश शेत्तार के प्रयासों के बावजूद कर्नाटका से छात्रों का पलायन जारी है|रेलवे स्टेशनों पर पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों की लगातार बड़ती जा रही भीड़ यह बताने के लिए पर्याप्त है की उनका भरोसा जीतने के लिए किये जा रहे प्रयास अभी तक अपर्याप्त ही हैं|
बेंगलूर में यह अफवाह फैलाई जा रही है कि वहां पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों[विशेषकर छात्रों] पर हमले किये जा रहे हैं| इससे त्रस्त लोगों का रुख रेलवे स्टेशनों की तरफ ही है|इस अफवाह कि जाँच के आदेश दे दिए गए हैं|

जापान ने चीन के पांच नागरिक गिरफ्तार किये

जापानी पुलिस ने 15 अगस्त को चीनी ड्रेगन की मूछ का बाल खीचने का साहस दिखाया| त्याओयु द्वीप पर पहुंचे 5 हांगकांग नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया
लेकिन चीनी विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए जापान के सामने यह मुद्दा उठाया है
।चायनीस रेडिओ और जापानी मीडिया के अनुसार चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की “त्याओयु द्वीप की रक्षा कार्यकारी समिति” के पोत 15 अगस्त शाम 4 बजे त्याओयु द्वीप पहुंचे। इसके बाद जापानी पुलिस ने 5 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिनकांग ने कहा था कि त्याओयु द्वीप मसले पर चीन का रूख स्पष्ट ही नहीं, मजबूत भी है। उन्होंने कहा कि चीन इस पर व्यापक ध्यान रखे हुए है। साथ ही जापान से चीनी कर्मचारियों व जान माल को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया गया है। वहीं चीन ने जापान के समक्ष अपनी चिंता जताई है।

पकिस्तान एयर फ़ोर्स के बेस पर फिदाईन हमला

पाकिस्तान की स्वतंत्रा दिवस के अगले दिन ही फिदाईन आतंकवादियों के एक दल ने पाकिस्तान की राजधानी से महज़ ७० किलोमीटर पर पकिस्तान एयर फ़ोर्स के कामरा स्थित एयर बेस पर बीती रात हमला कर दिया|सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई पांच घंटे की भारी गोली बारी में सात फिदाईन आतंवादियों और एक सुरक्षा कर्मी के मारे जाने की खबर है,
पाकिस्तान के बड़े अखबार डान के मुताबिक ये फिदाईन अति आधुनिक हत्यारों के अलावा आत्मघाती. विस्फोटकों से भी लैस थे|सुरक्षा कर्मियों के सात इनकी भारी गोली बारी हुई है जिसमे सात हमलावर और एक सुरक्षा कर्मी के मारे जाने के समाचार है| इस बेस पर ३० प्लेन्स हेन्गर्स में थे | इस हमले में एक एयर क्राफ्ट भी डेमेज हुआ है| बताया गया है की हामालावर १९-३३ वर्ष की आयु के थे और इनमे से ३-४ ने सेना की वर्दी पहन रखी थी| जबकि कुछ सुसाईड जेकेट पहने हुए थे| पिंड[गावं]सलमान मक्खन की तरफ से रात २.३० आये हमलावरों को जब चेक पोस्ट से चेतावनी दी गई तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी
स्वतन्त्रता दिवस के मद्दे नज़र भारत और पाकिस्तान के हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट है|संभवत इसी चौकसी के चलते इस आत्मघाती हमले को विफल किया जा सका है| अब एयरबेस पर हालात काबू में बताये जा रहे हैं अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई आतंकवादी संगठन आगे नहीं आया है|

हुगली में कांग्रेसी नेता की ह्त्या के बाद उपद्रव में २० घायल

मजदूर नेता दिलीप पासवान की आज गोली मार कर ह्त्या कर दी गई है|इससे भड़की हिंसा में २० लोगों के घायल हो जाने के समाचार हैं|
बंगाल के हुगली जिले के बांदेल में कांग्रेस के मजदूर संगठन[ इंटक]के नेता दिलीप पासवान की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर ह्त्या कर दी है|
इससे भड़क कर लोगों ने जी टी रोड जाम कर दिया |
पोलिस के अनुसार क़त्ल के आरोप में एक को गिरफ्तार और उपद्रव के आरोप में २० लोगों को हिरासत में ले लिया गया है|

मणिपुर में बम्ब धमाकों में चार घायल

स्वतन्त्रता समारोह में सिलसिलेवार बम्ब विस्फोट से आज मणिपुर में चार लोग घायल हो गए हैं| मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के भाषण के दौरान राजधानी में तीन बम फटे जबकि एक थोबल जिले हुआ बताया जा रहा है|

सिखों के खिलाफ घृणा अपराधों की गूँज अमेरिकी संसद में भी

सिखों के प्रति अज्ञानता के कारण उनके विरुद्ध फैलाई जा रही नफरत और घर्णा अपराधों की रोक थाम के लिए संघीय जांच ब्यूरो [ऍफ़ बी ई] को आगे आना चाहिए |सिखों की इस मांग का हाउस आफ रिप्रेसेंटेटिव के सात सदस्यों ने समर्थन दे दिया है|सीनेट फीस्टीन ने भी इस विषय में अपील की है|
सिख समुदाय में इसे सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है|
गौरतलब है की ५ अगस्त के रविवार को ओक क्रीक विस्कोंसिन गुरूद्वारे में एक नस्ल आतंकवादी ने छह लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी तभी से इस प्रकार के अपराधों की रोकथाम के लिए ऍफ़ बी आई से मांग की जा रही है|

भारत के ६६वे स्वतन्त्रता दिवस पर पाकिस्तान ने ५५ मछुआरे छोड़े

भारत के ६६वे स्वतंत्रता दिवस पर आज तोहफे के रूप में पाकिस्तान ने ५५ बंदी मछुआरों को लांडी जेल से आज़ाद किया |इनमे से अधिकाँश गुजरात से हैं |अभी भी वहां लगभग १०० कैदी हैं जबकि पाकिस्तान के इतने ही कैदी भारत की जेल में है|
गुजरात सरकार ने अभी हाल ही में मछुआरों को पाकिस्तान में कैद के दौरान १५०/=प्रति दिन भत्ता देने की घोषणा भी की गई है|

न्यायिक स्वतन्त्रता के सिद्धांत का पालन सरकार करे =प्रधान न्यायधीश एच एस कपाडिया

कल भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्र के नाम सन्देश में संवेधानिक संस्थाओं का सम्मान किये जाने को राष्ट्रीय हित में बताया था और आज एक संवैधानिक संस्था न्यायपालिका के न्यायाधीश ने दूसरी संस्था विधायकी को न्यायिक सिद्धांत कि अवधारणा से नज़र नहीं हटाने के लिए
टिपण्णी कर दी है|
भारत के प्रधान न्यायधीश एच एस कपाडिया ने लोकतंत्र के एक मजबूत संस्था न्यायपालिका की स्वतंत्रता से छेड़ छाड़ न किये जाने के लिए सरकार को आगाह किया |उन्होंने न्यायपालिका के अपने दायरे से बाहर जाने की बात तो स्वाकरी मगर उसके साथ ही न्यायपालिका की स्वतंत्रता की बहाली के लिए आवाज़ भी उठाई |
श्री कपाडिया ने उच्चतम न्यायालय में स्वाधीनता दिवस समारोह में न्यायिक मानक एवं जवाब देही विधेयक की तरफ इशारा करते हुए कहा की सरकार न्यायधीशों की जवाब देही तय करने के लिए क़ानून तो बना सकती हैलेकिन उसे न्यायिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों के साथ छेड़ छाड़ नहीं करनी चाहिए |
गौर तलब है कि इस विधेयक को अभी राज्य सभा में पारित किया जाना है इसमें एक धारा पर चलती अदालत में न्यायाधीश को अवांछित टिपण्णी करने से रोकने का प्रावधान है|जसी पर न्यायाधीशों को एतराज़ है|
दरअसल इन दोनों संस्थाओं में पिछले कुछ समय से शीत युद्ध जैसी स्थिति देखी जा रही है कमोबेश येही समस्या पड़ोसी मुल्क को भी परेशान किये हुए हैं |चूंकि श्री प्रणव ने संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान में कोई कम्प्रोमाईज नहीं किये जाने की बात कह दी है सो अब न्यायपालिका ने अपनी स्वतन्त्रता के लिए आवाज़ उठा दी है|

फरार चल रहे गोपाल कांडा के अब नेपाल भाग जाने की अटकलें

भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे में एक राज्य के गृह राज्य मंत्री और एक एयर लाईन्स के मालिक न्यायिक प्रक्रिया से भाग गए हैं|अब मीडिया में उनके विदेश भाग जाने की अटकलें लगाई जा रही है|
एयर होस्टेस गीतिका शर्मा के सुसाईड नोट में हरियाणा के गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को भी जिम्मेदार ठहराया गया था|तभी से गोपाल कांडा फरार चल रहे हैं| यहाँ तक की लुक आउट भी ईशू किया गया है| हरियाणा के चीफ मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह ने गोपाल का इस्तीफा स्वीकार करके इतिश्री कर ली है|सिविल एविएशन ने [एम् डी एल आर के विषय में जांच की ]तो अभी तक इस दिशा में कोई फाईल ही नहीं खोली है|अग्रिम जमानत के लिए दी गई अर्जी निचली अदालत में खारिज हो चुकी है| ह्हाई कोर्ट में निर्णय सुरक्षित रखा गया है| गोपाल कांडा के वकील यह दलील देते फिर रहे थे कि उनके मुवक्किल फरार नहें है अगर दिल्ली पोलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करे तो वह सरेंडर करने को तैयार हैं|हाई प्रोफाईल केस होने से पहले तो गिरफ्तारी से बचते रहे हैं |अब चहुँतरफा दबाब के कारण दिल्ली पोलिस ने हाथ पावँ मारने शुरू किये तो बताया जा रहा है कि गोपाल कांडा देश छोड़ कर नेपाल या दुबई भाग गए हैं|
२३ वर्षीय गीतिका का शव उनके निवास अशोक विहार में पंखे से लटका मिला था |सुसाईड नोट में एम् डी एल आर की अधिकारी अरुणा चड्डा और मालिक गोपाल कांडा द्वारा गीतिका को आत्म हत्या के लिए मजबूर करने का दोषी ठहराया गया था|