Ad

Category: Social Cause

मिलावट की धरपकड़ के लिए मारे गए छापों के दौरान दुकान दार भाग खड़े हुए

मेरठ
मिलावटी सामान की धरपकड़ के लिए मारे गए छापों के दौरान आज बुधवार को दुकान दार दुकाने छोड़ कर भाग खड़े हुए | लाला के बाज़ार में आज सिटी मजिस्ट्रेट +पोलिस और फ़ूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन [ऍफ़ डी ऐ] ने लगभग दो घंटे तक छापा मार कर सैम्पल भरे|

मिलावट की धरपकड़ के लिए सैम्पल भरते अधिकारी


इस अवसर पर कार से लाई जा रही सोहन पपड़ी पकड़ ली गई| इसका सैम्पल भरने के बजाये पूरी सोहन पापडी को ही कब्जे में ले लिया गया| व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया| इसके अलावा काले तेल का सैम्पल भी भरा गया| सिटी मजिस्ट्रेट डी पी श्रीवास्तव+ फ़ूड इन्स्पेक्टर देशराज+अक्षय गोयल+पी के राठी भी छापा मारी टीम में शामिल थे| एक अधिकारी का कहना था कि त्योहारों के इस सीजन में मिलावटी सामान की बिक्री को हतोत्साहित करने के लिए ये छापे मारे गए हैं|

गणेश जी की कृपा से नारियल की पूजा की जा रही है|

|

नारियल में गणेश जी की आकृति

देश में आस्था के लिए किसी व्यवस्था की जरुरत नहीं है यहाँ चमत्कार को भी नमस्कार है |ऐसा ही गणेश जी की मूर्तियाँ दूध पीने लग जाते हैं तो मंदिरों में आस्थावानों के सैलाब आ जाते हैं| ऐसा ही एक चमत्कार मेरठ में भी देखने को मिल रहा है जिसे नमस्कार करने वाले आस्थावानों की भीड़ आ रही है| जैसा की फोटो में दिखाया गया है एक नारियल में गणेश जी की आकृति बनी हुई है \यह कोतुहल और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है |आज कल त्योहारों का मौसम है और नारियल पूजा के लिए प्रयोग किया जाता है मगर गणेश जी की कृपा से ब्रह्म पूरी में इस विशेष नारियल की पूजा की जा रही है

कन्यायों को जिमाना पुन्य तो उन्हें जिवाना महा पुन्य है

परम धाम न्यास के तत्वधान में आज मंगलवार को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ विशाल रैली निकाली

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ विशाल रैली


रिले में शामिल लोग कन्याओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे |कन्यायों को जिमाना पुन्य है लेकिन कन्यायों को जिवाना महा पुन्य है| जय प्रकाश जी ने न्यास के संस्थापक पूर्ण गुरु चन्द्र मोहन जी का सन्देश भी पड़ कर सुनाया |उन्होंने कहा की नवरात्री पर कन्यायों को जिमाया जाता है| उस पर भी कन्यायों का अनुपात पुरुषों के मुकाबिले गिरता जा रहा है|यह भ्रूण हत्या के कारण हो रहा है|इसीलिए आज के दौर में कन्याओं को जिवाना महा पुन्य है|

देश की राजनीती अरविन्द केजरीवाल पर केन्द्रित हो कर रह गई है

लगता है कि देश की राजनीती अरविन्द केजरीवाल पर केन्द्रित हो कर रह गई है|तभी आजकल जो कुछ भी घट रहा है उसके केंद्र में अरविन्द केजरीवाल ही दिखाई दे रहे हैं| सी डब्लू जी \२ जी+कोयला+ दिल्ली में बिजली के बाद अब हरियाणा में डी एल ऍफ़ और राबर्ट वढेरा केस में भी मुख्य मुद्दों पर चर्चा छोड़ कर आई ऐ सी की गूँज ही सुनाई देती है| भाजपा और कांग्रेस दोनों ही केजरीवाल को एक दूसरे की बी टीम बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे |कांग्रेस लगातार आई ऐ सी को भाजपा की इकाई बताती आ रही है| कांग्रेस के महासचिव दिग्विजयसिंह ने २७ सवाल जरूर पूछे मगर उन्हें भी इसके लिए केजरीवाल हे दिखाई दिए|अब दिल्ली की सरकार ने बिजली के दाम कम किये तब भी इसे केजरीवाल और कांग्रेस की मिली भगत बताया जा रहा है| मुम्बई में योगेश प्रताप सिंह अगर बोलते हैं तो वोह भी केजरीवाल को निशाना बनाने से नहीं चूकते | एक चलती हुई प्रेस कांफ्रेंस में आकर एनी कोहली नामक महिला अरविन्द केजरीवाल से ही प्रश्न पूछती है|इसके बाद आज फिर आई ऐ सी के प्रशांत भूषण के निवास पर पहुँच कर हंगामा करती है और वहां आई ऐ सी के कार्यकर्ताओं पर मार पीट का आरोप लगाती हैं\इनका बीच बचाव करने के लिए अरविन्द केजरीवाल को ही क्रेडिट दिया जा रहा है|आईएसी का पूर्व मेंबर बताने वालीं 59 वर्षीय एनी कोहली आज मंगलवार को प्रशांत भूषण के घर पहुँच गई जहां मार पीट के आरोप लगाये गए |घर में मौजूद केजरीवाल ने बीचबचाव किया और उन्हें घर में ले गए। कोहली ने केजरीवाल को रोते हुए बताया कि उनके समर्थकों ने उनसे बदसलूकी और मारपीट की।

देश की राजनीती अरविन्द केजरीवाल पर केन्द्रित हो कर रह गई है


गौर तलब है कि रविवार को केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर सवालों की झड़ी लगाने वाली एनी कोहली आज मंगलवार को आईएसी के सदस्य प्रशांत भूषण के घर जा पहुंचीं।कोहली के मुताबिक अन्ना ने जब भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ी, तो उससे प्रभावित होकर वह आईएसी की मेंबर बन गईं और आंदोलन से जुड़ गईं। वह खुद को आम जनता बताती हैं। एनी कोहली ने एक और आरोप लगते हुए कहा कि केजरीवाल के राजनीतिक पार्टी बनाने के ऐलान से वह आहत हैं। यह अन्ना के साथ धोखा है। कुछ समय पहले केजरीवाल मुंबई आए थे। वहां एयरपोर्ट पर उन्होंने बात करने की कोशिश की, पर केजरीवाल के समर्थकों ने धक्का देते हुए सभी को भगा दिया। मुंबई की रहने वाली एनी कोहली 59 साल की हैं।उन्होंने बताया कि वह एक हफ्ते पहले मुंबई से दिल्ली पहुंची थीं और फिर रविवार को केजरीवाल से सवाल पूछने आईं। केजरीवाल ने उनके किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। पर वह सवाल पूछना बंद नहीं करेंगी। यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक वह जवाब नहीं दे देते।
बताते चलें कि सवाल करना और फिर उनके जवाब पाना संवैधानिक अधिकार है और लोकतांत्रिक परम्परा को गति प्रदान करने वाला है लेकिन सवालों में उलझा कर असली मुद्दों से देश को भटकाना जनता के साथ धोखा ही कहा जाएगा|दिग्विजय सिंह ने जो सवाल किये उनका जवाब देने के लिए बहस की चुनौती आने पर दिग्विजय सिंह का कहना है कि पहले केजरीवाल कोहली को जवाब देदें उसके बाद अपने प्रतिक्रया देंगें|वैसे अभी कोहली के विरोध को प्रायोजित कहना जल्द बाज़ी होगा मगर उनके मुख से कोहली का नाम निकलना कुछ सोचने को मजबूर जरूर करता है

यश चोपड़ा की मौत ने डेंगू की नई कहानी लिख दी है

यश राज चोपड़ा में जब तक जान रही उन्होंने अपनी प्यार मोहब्बत पर आधारित फिल्मो के माध्यम से समाज को दिशा प्रदान करने का काम किया| यह सिलसिला उनके पञ्च तत्व में विलीन

यश चोपड़ा की मौत ने डेंगू की नई कहानी लिख दी है

होने के बाद भी नहीं रुका है| मरने के बाद भी उन्होंने बहस की एक ऐसी चांदनी बिखेरी है जिसकी रौशनी में आदमी और इंसान के जीवन में लगे डेंगू के दाग पर बहस का नया दौर शुरू हो गया है| पिछले कई वर्षों से डेंगू के मच्छर से लोग बीमार होते आ रहे हैं कुछ मौते भी हो रही हैं| इस मामले में देश के साउथ और नार्थ में कोई भेद भाव नहीं रह गया है|पहले तो बड़े बड़े अखबारों में डेंगू से सम्बन्धित दुर्घटना को लेकर छोटा सा स्पेस पर्याप्त समझा जाता था सरकारें भी जन जागृति के नाम पर विज्ञापन पब्लिश करवा कर पल्ला झाड लेती थी |प्रति वर्ष हज़ारों की संख्या में बीमार और सैंकड़ों मौतें दर्ज़ की जाती हैं| सीजन बदलना भी कुदरत का नियम है सीजन के बदलने के बाद सब कुछ सामान्य चलने लगता है| इस सीजन में भी लोग बीमार पड़ रहे हैं मौतें भी हो रही है लेकिन अबकी बार दिल्ली से हेदराबाद तक के अख़बार डेंगू के प्रकोप से भरे पड़े हैं| टी वी चैनल भी प्रमुखता से [निशुल्क]जन जागृती फैला रहे हैं| इससे राजनीतिकों को भी अपना राजनीतिक जहर निकालने का मौका मिल रहा है|
वैसे तो हर साल इस सीजन में डेंगू को लेकर प्लेटलेट्स की कमी डिटेक्ट की जाती रही है और मरीजों में आम पैनिक देखा जाता रहा है \इस वर्ष भी देश में अब तक 17 हजार से अधिक डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं।मगर अब इस दिशा में थोड़ी गंभीरता दिखाई देने लग गई है| इस साल अब तक अकेले मुंबई में 650 + और दिल्ली में ७००+ डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को ही दिल्ली में डेंगू के 33 नए मरीज सामने आ चुके हैं|स्थिति की भयावता इससे आंकी जा सकती है की स्वास्थ्य की रक्षक एम्स में कई डाक्टर भी इसी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं |इससे ज्यादा गंभीर यह है की इसके उप निदेशक विनीत चौधरी भी डेंगू की लपेट में आ चुके हैं| इस साल अब तक 100 से अधिक मौते रिकार्ड की जा चुकी हैं| कहने का तात्पर्य है की इन दिनों भी डेंगू बड़ी तेजी से फैल रहा है और इसकी चपेट में लोग आ रहे हैं और व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं|इससे पहले की डेंगू से देश में पैनिक फैले या किसी महामारी की विजय हो हमेशा की तरह मीडिया ने जागरूकता अभियान छेड़ दिया है| कुछ अधिकारी भी इस दिशा में कदम बढ़ाते दिख रहे हैं | मुम्बई में बीएमसी के आला अधिकारी यश चोपड़ा की मौत की समीक्षा करने में जुट गए हैं|लीला वती अस्पताल से चौपडा की मौत के कारण सम्बन्धी रिपोर्ट तलब कर ली गई है| इससे मौत के असल कारण का पता लगाकर नतीजे से स्वास्थ्य मंत्रालय को अवगत कराया जाना है|
अक्तूबर में डेंगू का प्रभाव सबसे अधिक होने के कारण स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक बार फिर परामर्श जारी कर कहा है कि वे डेंगू के फैलाव को रोकें और इससे होने वाली हर मौत से केंद्र को अवगत कराएं। राज्यों के साथ-साथ अस्पतालों से भी कहा गया है कि वे डेंगू के मामलों की जानकारी दें ताकि इस समस्या से निपटने के प्रयासों को और तेज किए जाने में मदद मिले।
डेंगू के बारे में एक गलतफहमी यह है कि यह गंदगी भरे इलाकों में ज्यादा होता है लेकिन जारी आंकड़ों के मुताबिक यह पॉश इलाकों में ज्यादा फैल रहा है। मुंबई और दिल्ली में 60 फीसदी से अधिक डेंगू के मामले पॉश कॉलोनियों में सामने आए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही जन्म लेता है। घर के अंदर लगे मनी प्लांट, फव्वारों, कूलर आदि में भरा पानी इसके पैदा होने के लिए आदर्श जगह होता है। डेंगू का मच्छर 50 मीटर से 200 मीटर तक ही उड़ान भर पाता है इसलिए ज्यादातर मच्छर मरीजों के घर में ही पनपते हैं और पड़ोसियों पर हमला करने की उनकी संभावना बेहद कम होती है।यह कह कर सरकारें बेशक फ़ैल रहे गन्दगी की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़
ले मगर बीमारी के लिए दोषी डेंगू अभी भी कायम है और इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक अभियान की शुरुआत दूर दूर तक कहीं दिखाई नहीं दे रही|
यश चोपड़ा की मौत के बाद डेंगू का हव्वा खड़ा होना तय है लेकिन

यश चोपड़ा की मौत ने डेंगू की नई कहानी लिख दी है

चिकित्सा विशेषज्ञों की राय के अनुसार इससे आम लोगों को ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि जरा सी सावधानियों से डेंगू से पूरी तरह से बचाव संभव है| डेंगू हो भी गया है तो सही वक्त पर सही इलाज से पूरी तरह ठीक भी हुआ जा सकता है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में डेंगू के एक प्रतिशत से भी कम मामलों में मरीजों की मौत होती है। लेकिन माना जा रहा है कि यश की मौत की जांच की जाएगी। पता चला है कि अब मुम्बई नगर निगम (बीएमसी) इसकी जाच करेगा।
डेंगू के प्रकोप से तिलमिलाई सरकारें एक दूसरे पर दोषारोपण में व्यस्त हो गई हैं|दिल्ली में पिछले वर्ष के मुकाबिले इस वर्ष डेंगू के केस दोगुने दर्ज़ किये जा चुके हैं|डाक्टर ऐ के वालिया ने इसे आउट आफ कन्द्रोल प्रकोप कह कर दाईत्व पूरा कर लिया है| मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बिजली आन्दोलन से घिरी हुई शीला दीक्षित डेंगू के लिए मुस्कुराते हुए भाजपा शासित एम् सी डी पर सारा ब्लेम डाल रही हैं|उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने चेतावनी जारी करवा दी है|देश के स्वास्थ्य मंत्री चेन्नई में मीटिंग ले रहे हैं| एक बैठक में स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने यह कहा कि डेंगू से होने वाली हर एक मौत की जांच की जानी चाहिए। अक्तूबर में डेंगू का प्रभाव सबसे अधिक होने के कारण स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक बार फिर परामर्श जारी कर कहा है कि वे डेंगू के फैलाव को रोकें और इससे होने वाली हर मौत से केंद्र को अवगत कराएं। राज्यों के साथ-साथ अस्पतालों से भी कहा गया है कि वे डेंगू के मामलों की जानकारी दें ताकि इस समस्या से निपटने के प्रयासों को और तेज किए जाने में मदद मिले।
फिल्म निदेशक यश चोपड़ा की मौत के बाद अब देश में स्वास्थ्य की रक्षक एजेंसियों को विशेष रूप से डेंगू के प्रकोप के लिए अपना मुह छुपाने के लिए एक दूसरे पर दोष मड़ने के बजाये एक अभियान छेड़ना होगा और पोलियो के तरह घरों में घुस कर डेंगू को मारना होगा |

समाज नारी की पूजा और प्रतिनिधि नारी का अपमान कर रहे हैं

एक तरफ समाज का बड़ा हिस्सा नवरात्र में दुर्गा +दशहरा में और दिवाली में अधिकार+ लक्ष्मी देवी के रूप में नारी शक्ति की पूजा कर रहा है|कन्यायों में देवी का स्वरुप देख कर उन्हें जिमाया[पूजा] जा रहा है तो दूसरी तरफ इसी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले समाज के प्रतिनिधि नारियों पर हो रहे अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने के बजाये नारी को ही सभी अपराधों की जड़ बता रहे हैं और तमाम तरह की बंदिशें लगाने की वकालत करते फिर रहे है|

समाज नारी की पूजा और प्रतिनिधि नारी का अपमान कर रहे हैं


मुजफ्फर नगर में एक पंचायत सभा में जिस बसपा की मुखिया एक महिला हैं,उसी बसपा के सांसद राज पाल सैनी ने लापता चल रही एक कन्या की तलाश करवाने के बजाय लेक्चर झाड़ते हुए सारा दोष कन्या के सर पर मड़ते हुए कह दिया कीलडकियां मोबाईल से बिगड़ जाती हैं इसीलिए लड़कियों को मोबाईल नहीं देना चाहिए और जिन्हें दिया हुआ है उनसे वापिस ले लेना चाहिए||
इस ब्यान की सपा ने कड़ी आलोचना की है|इसके अलावा महिला संघठन भी आगे आ रहे हैं|
इससे पूर्व अभी हाल ही में कांग्रेस के सांसद ने हरियाणा में फरमाया था की ९०% बलात्कार आपसे रजामंदी से होते हैं|उनके कहने का अभिप्राय है की बलात्कार कोई अपराध नहीं है इसीलिए उनकी सरकार को बदनाम किया जाना अनुचित है|उनकी अध्यक्षा एक महिला होने के बावजूद यह दलील देती हैं की ये बलात्कार तो देश भर की समस्या है|
योग गुरु बाबा राम देव ने तो सारी मर्यादाएं तक पर रख कर इस अध्यक्षा की बेटी के विषय में सार्वजानिक रूप से अप्रिय टिपण्णी कर दी
खाप पंचायतों ने तो सीधे सीधे प्रेम विवाह को नाजायज़ बताते हुए नारी को घर में रहने और बिना की साथी के बाहर जाने पर भी रोक लगा दी है|
यह वास्तविकता है की देश में अपराध बढ रहे हैं और नारियां ही शिकार हो रही हैं|चैन स्नैचिंग से लेकर किडनैपिंग और बलात्कार की घटनाएँ बढ रहे हैं यह समाज और सरकारों पर कलंक है |हो सकता ही की इसी अव्यवस्था से पीड़ित समाज नारी को ही परदे में रखने के वकालत करने लगा है लेकिन आज के दौर में जब नारी अन्तरिक्ष में जा रही है| हमारा समाज नव रात्रा और दशहरा मन कर नारी की पूजा कर रहा है ऐसे में उसके पर कतरना जागरूक समाज में स्वीकार्य नहीं होगा|यह महिलाओं को उनके मूल अधिकारों से वंचित करना होगा|

गौरी नारायणी नमोस्तुते

आज देवी के आठवें स्वरुप में सर्व मंगलकारी माँ महागौरी के पूजन का विधान है| आज कन्यायों का पूजन किया जाता है|सौभाग्य+धन+सम्पदा+सौन्दर्य+स्त्री गुणों की अधिष्ठात्री माँ गौरी को अठारह गुणों का प्रतीक माना जाता है|इन्हें अष्टांग योग की अधिष्ठात्री भी कहा जाता है|लोक कथाओं के अनुसार माँ गौरी ने भगवान शिव को वर के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया जिससे उनकी काया काली पड़ गई उस समय भगवान शिव ने गंगाजल छिड़क कर माँ को महा गौरी का स्वरुप प्रदान किया|तभी से इन्हें महागौरी कहा जाता है

गौरी नारायणी नमोस्तुते

|माँ के इस स्वरुप को श्रृष्टि का आधार और महिलाओं के अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है|

केजरीवाल के खिलाफ रिले रेस चालू है आज एनी कोहली ने विरोध की बैटन संभाली

लगता है अरविन्द केजरीवाल आज कल सभी राजनीतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनते जा रहे है तभी इन्हें घेरने के लिए रोज नए चेहरे मैदान में उतर रहे हैं| ऐसा प्रतीत हो रहा ही की केजरीवाल को पछाड़ने के लिए कोई रिले रेस चल रही है | रोजाना नए धावक आ रहे हैं और विरोध की बैटन थाम कर दौड़ में शामिल हो रहे है|
केजरीवाल के ही सहयोगी रहे वाई पी सिंह ने मुम्बई में प्रेस कांफ्रेंस करके अरविन्द केजरीवाल पर शरद पवार को बचाने का आरोप मडा\इसके अगले दिन ही कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने २७ प्रश्नों की झाड़ी लगा दी |आज एक और नए खिलाड़ी एनी कोहली ने अपने कुछ समर्थकों के साथ केजरीवाल के ही प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा कर दिया| एनी कोहली नाम की इस अधेड़ महिला ने अचानक जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया। अपने को इंडिया अगेंस्ट करप्शन की पूर्व सदस्य बताने वाली एनी कोहली अपने समर्थकों के साथ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन पर उतारू हो गए। इसको लेकर एनी कोहली और केजरीवाल के बीच तीखी बहस भी हो गई। जोर जोर से बोलने वाली यह महिला प्रश्न कम पूछ रही थी और आरोप स्वरुप भाषण ज्यादा दे रही थी | हालांकि कोहली के बारे में पूछने पर अरविंद ने बताया कि वह उन्हें नहीं जानते।एनी कोहली ने कहा की वह मुम्बई से आई हैं और कल से जंतर मंतर पर केजरीवाल के खिलाफ धरने पर बैठने जा रही हैं|

केजरीवाल के खिलाफ रिले रेस चालू है आज एनी कोहली ने विरोध की बैटन संभाली


इससे पूर्व आज रविवार को सुबह आई ऐ सी के लगभग २०० कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्य मंत्री और श्रीमति सोनिया गाँधी के दामाद राबर्ट वढेरा के दिल्ली स्थित आवासों के सामने प्रदर्शन किया और उनके पुतले भी फूंके|इस अवसर पर पोलिस द्वारा पानी की बौछारें और लाठियां चलाई गई |कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके प्रदर्शन में महिलायें भी थी लेकिन उन पर भी पुरुष पोलिस ने ही लाठियां चलाई | एक महिला कार्यकर्ता को पुरुष पोलिस अधिकारी ने लाठी मार कर घायल कर दिया है|
इसके पश्चात तमाम विरोधों के बावजूद घायलों को अस्पताल से इंडिया अगेंस्ट करप्शन [आइएसी] के कौशांबी स्थित कार्यालय पर लाया गया | यहाँ प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दामाद को बचाने के लिए सरकार असंवेदन शील हो गई है| भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को रोकने व जन लोकपाल की लड़ाई में रोड़े डालने के लिए कांग्रेस व भाजपा आपस में मिल गई हैं। पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराई जाए।हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पुलिस पिटाई से जख्मी हुए करीब आधा दर्जन कार्यकर्ता प्रेस वार्ता में रहे। उन्होंने बताया कि हुड्डा के आवास पर पहुंचे तो वहां पर पुलिस ने डंडे बरसाए और जमकर पिटाई की, जिसमें 70 से अधिक लोग घायल हुए है। इनमें बुजुर्ग भी है। केजरीवाल पुलिस की पिटाई में घायल हुए नवीन और अजय कादियान को भी मीडिया के सामने लाए।
नवीन ने बताया कि उनकी मांग है कि हरियाणा सरकार भूमि अधिग्रहण के मसले पर श्वेत पत्र लाए। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। वहीं इन लोगों का कहना था कि पुलिस का बल प्रयोग बेहद निंदनीय है।

मन तो एक ही है चाहे संतों को दे दो या जगत को दे दो:पूज्यश्री भगत नीरज मणि ऋषि

श्री रामशरणम् आश्रम, गुरुकुल डोरली , मेरठ के परमाध्यक्ष पूज्यश्री भगत नीरज मणि ऋषि जी ने
आश्रम में उमड़े श्रधालुओं को अमृत वाणी की वर्षा करके निहाल किया| प्रस्तुत है उनके प्रवचन का एक अंश
” हम मुख से कह तो देते हैं कि हे प्रभु मैं तेरी शरण में आ गया हूँ। तेरी शरण में आना मेरा काम था और पार लगाना तेरा
काम है। हम यह बात वाणी से तो कहते हैं परन्तु मन से प्रभु की और समर्पित नहीं होते हैं। हमने अपना मन तो जगत में
दिया हुआ है, ईर्ष्या द्वेष , मान अपमान में दिया हुआ है फिर कहते हैं हमारा मन परमात्मा की भक्ति में नहीं लगता , प्रभु
के नाम में लीनता लाभ नहीं करता। हम, नाम रुपी बीज को सत्संग रुपी जल से नहीं सींचते तथा संतों की सुवचनों रुपी खाद
इसमें नहीं डालते , फिर कहते हैं कि बीज अंकुरित नहीं होता , पोधा नहीं बनता ।

मन तो एक ही है चाहे संतों को दे दो या जगत को दे दो


मन तो एक ही है चाहे संतों को दे दो या जगत को दे दो। हम जीवन भर जगत की वस्तुओं के भिखारी बने रहते हैं । संत जन समझाते हैं की परमात्मा से, संतों से मांगने वाली
केवल एक ही वस्तु है और वह है ” प्रभु का नाम”, हमें परमात्मा से यही प्रार्थना करनी चाहिए ” हे प्रभु हमारे अन्दर आपके नाम
की झंकार हो , हमारा मन लीनता लाभ करे । प्रभु के नाम की पूँजी एकत्र करने के बाद कुछ मांगने को शेष नहीं रह जाता।”
श्री रामशरणम् आश्रम, गुरुकुल डोरली , मेरठ

हरियाणा में डी एल ऍफ़ ,राबर्ट लैंड स्कैम की जांच के लिए तीन अफसरों की कमेटी बैठा दी है


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया अब देख लिया ना कि किस तरह हसाडी पार्टी और सिरमौरों को बदनाम करने के लिए जेहाद छिड़ा हुआ है|आये दिन प्रधान मंत्री+राबर्ट वढेरा+सलमान खुर्शीद के बाद अब सोणे राहुल गाँधी को भी ख्वाह्मखाह जमीन घोटाले में घसीटा जाने लगा है| लेकिन हमने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली |हमने भी हरियाण में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व कृष्ण मोहन की अध्यक्षता में तीन अफसरों की कमिटी बैठा दी है|इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव के के जालान वित्तायुक्त प्रधान सचिव राजन गुप्ता भी इन्क्लुड किये गए हैं|हुन हो जाणा है दूध का दूध और पानी का पानी के साथ इन कलयुगी जेहादियों का मुह काला

झल्ला

हरियाणा में डी एल ऍफ़ ,राबर्ट लैंड स्कैम की जांच के लिए तीन अफसरों की कमेटी बैठा दी है

ओये मेरे चतुर सुजान जी लगता है कि आपने पाले हुए दोस्तों की नादानी देखी नहीं|[१]मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कह दिया कौन सी जमीन हमने कोई जमीन नहीं दी[२]नेताओं की लम्बी फौज ने कहा कि हरियाणा में कोई घोटाला हुआ ही नहीं [३] उपायुक्त मीणा[४] आदि आदि ने डी एल ऍफ़ और राबर्ट वढेरा की डील को जायज़ ठहरा दिया है| ऐसे हर कोई अधिकारी अशोक खेमका जैसा सीटी बजाने वाला नहीं होता \अब आप जी ने जांच कमेटी बैठा डी है आहार खड़ी रहती तो भी कोई बात बन सकती थी |इसीलिए जब तक इस कमिटी की रिपोर्ट आयेगी तब तक तो ये सारी चिड़ियाएँ खेतों को चुग चुकी होंगी|