Ad

अन्ना कहें तो राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला तुरंत वापस ले लेंगे

अन्ना टीम के विशेष स्तम्भ अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि अगर अन्ना कहें तो राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला तुरंत वापस ले लेंगे। उन्होंने लिखा है कि राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला सबसे पहले अन्ना ने ही दिया था। केजरीवाल ने ये भी लिखा है कि अन्ना के कहने के बाद ही राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला लिया गया था।
गौरतलब है कि जंतर मंतर के आंदोलन के आखिरी दिन ये तय किया था गया था कि अन्ना के सहयोगी अब राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। लेकिन बीते दिनों ऐसी खबर भी आई कि अन्ना राजनीतिक विल्प देने के फैसले पर सहमत नहीं थे। बेहद दबाव के चलते उन्हें इस फैसले पर मुहर लगानी पड़ी।
वहीं अब केजरीवाल की इस मुद्दे पर सफाई असमंजस की स्थिति साफ करने के उद्देश्य से देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि टीम अन्ना के अंदर पिछले तीन-
जानकार मानते हैं कि टीम अन्ना के अंदर होने वाला छोटे से छोटा फैसला भी अन्ना की सहमति के बिना नहीं हो सकता। इसलिए सदस्यों में किसी भी तरह की विवाद की अटकलों पर अब विराम लगा देना चाहिए।
गौरतलब है कि राजनीतिक विकल्प की तलाश में जंतर मंतर पर अनशन स्थगित किया गया था इसे केजरीवाल कि महत्वकांक्षा बता कर इन्हें कटघरे में लेन के प्रयास चल रहे हैं सम्भवत इसीलिए अब केजरीवाल ने अपनी स्थिति स्पस्ट करने के लिए गेंद फिर से अन्ना के पाले में डाल दी है|