Ad

अरविंद केजरीवाल को एरेस्ट करके ओब्लाईज़ नहीं किया

अरविंद केजरीवाल इंडिया अगेंस्ट करप्शन[आई ऐ सी] के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ आज सोमवार को दिल्ली के संसद मार्ग पोलिस थाने पर गिरफ्तारी देने पहुंचे लेकिन पोलिस ने उन्हें एरेस्ट करके ओब्लाईज़ नहीं किया | ठाणे के बाहर सेकड़ों समर्थक काफी देर तक नारे लगाते रहे भजन गाते रहे और अपना विरोध दर्ज़ कराते रहे| केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 26 अगस्त को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बेवजह परेशान कर रही है।
इस आरोप पर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आगे से इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं को तंग नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद आई ऐ सी के सभी लोग थाने के बाहर आ गए।
थाने के बाहर उन्होंने प्रधानमंत्री, सरकार और पुलिस पर कई आरोप भी लगाए।
आई ऐ सी के सुप्रीमो ने कहा कि घोटेलेबाजों के खिलाफ निहत्थे प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस लाठियां चलाती है। एक घंटे के भीतर 5 एफआईआर दर्ज कर लेती है लेकिन देश का लाखों करोड़ रुपया लूटने वालों के खिलाफ एक जांच तक नहीं की जाती। थाने में उन्होंने कार्यकर्ताओं पर लगे सारे आरोपों को अपने ऊपर लेने की बात भी कही और अपनी गिरफ्तारी की पेशकश की |पुलिस ने श्री केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया। इसके पहले केजरीवाल ने ऐलान किया था कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो वह जमानत नहीं लेंगे।
गौरतलब है कि 26 अगस्त को हुए आदोलन के बाद दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ दंगा फैलाने,सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत 5 मामले दर्ज किए थे। उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। अरविंद और उनके साथी इसी का विरोध कर रहे हैं। संसद मार्ग थाना पहुंचने वालों में अरविंद के अलावा मनीष सिसोदिया+कुमार विश्वास+संजय सिंह+गोपाल राय के अलावा सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता भी थे।
इसीबीच आई ऐ सी की महत्वपूर्ण सदस्या किरण बेदी ने आज भी इस गिरफ्तारी आन्दोलन से दूरी बनाए रखी|उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा है की वः किसी भी राजनीतिक आन्दोलन का हिसा नहीं बनेंगी|जबकि केजरीवाल ने किरण बेदी को इस आन्दोलन में शामिल हो जाने का आग्रह किया है|इसके अलावा अन्ना हजारे ने किरण और केजरीवाल में दिनोदिन बड़ती जा रही दूरी पर चिंता व्यक्त की है और शीघ्र इन्हें नज़दी लाने का प्रयास करने की बात भी कही है|[फाइल फोटो]