Ad

“आप” पार्टी ने एडवर्ड स्नोडेन को राजनीतिक शरण देने से इंकार करने पर कांग्रेस की कड़ी निंदा की

दिल्ली चुनावों में कांग्रेस को पटखनी देने को उतरी आम आदमी पार्टी [आप] ने आज व्हिसल ब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन [ Edward Snowden ] को राजनितिक शरण देने से इंकार किये जाने पर कांग्रेस की कड़ी निंदा की है|
आप पार्टी ने आज एक वक्तव्य जारी करके कहा है कि विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जिस तरह से अमेरिका के विश्व में जासूसी के कार्यक्रम की हिमायत करके आम जन की निजता के अधिकार का हनन किया है, वोह दुर्भाग्य पूर्ण है|
एडवर्ड स्नोडेन ने विश्व के नागरिकों कि निजता हनन के षड्यंत्र को उजागर किया और हमारे अधिकारों कि रक्षा का प्रयास किया ऐसे व्हिसल ब्लोअर को आज दर दर भटकना पड़ रहा है| यहाँ तक की शरणागत को शरण देने और मेहमान नवाजी के लिए सुप्रसिद्ध भारत में भी उसे राजनितिक शरण नहीं दी गई|
आप पार्टी ने कहा है कि भारत को अमेरिका कि एक कालोनी बना कर रखने के बजाय उसे पर्याप्त जवाब दिया जाना चाहिए| इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा एडवर्ड स्नोडेन को राजनितिक शरण दी जानी चाहिए