Ad

आर एस एस ने पी एम् पर साधा निशाना

राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ [आर एस एस] ने आज प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने मुखपत्र ‘आर्गेनाइजर’ के संपादकीय में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नाकामियों की फेहरिश्त लंबी होती जा रही है और वह अपनी असफलताओं का जश्न मनाने में व्यस्त हैं। संघ ने कहा कि इंतहा यह है कि देश में बदइंतजामी, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के दोषी नेताओं को दंडित करने का कोई जरिया नहीं रह गया है |सुशील कुमार शिंदे को गृहमंत्री और पी चिदंबरम को वित्‍तमंत्री बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा गया है कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में संदेह के घेरे में आए चिदंबरम को वित्त मंत्री और देश की बत्‍ती गुल होने के तुरंत बाद सुशील कुमार शिंदे को गृहमंत्री बनाए जाने से यह सच्चाई सामने आ गई है कि प्रधानमंत्री खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं।
संघ का मानना है कि भ्रष्टाचार केवल व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करना ही नहीं होता बल्कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी ऐसा कार्य जिससे देश को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं नैतिक रूप को नुकसान पहुंचे, भ्रष्टाचार के दायरे में आता है।
संघ के अनुसार ऊर्जा मंत्री के रूप में शिंदे का कार्यकाल बहुत ही खराब रहा है लेकिन राजनीतिक हथकंडों का इस्तेमाल कर वह ऊंची कुर्सियां हासिल करने में सफल रहे।