Ad

आशा भोंसले की डायवोर्सी बेटी वर्षा भोंसले ने डिप्रेशन में खुद को गोली मारी

आशा भोंसले की डायवोर्सी बेटी वर्षा भोंसले ने डिप्रेशन में खुद को गोली मारी

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोंसले की बेटी श्रीमति वर्षा भोंसले[तलाकशुदा] ने सोमवार को अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार वर्षा ने दक्षिण मुंबई पैडर रोड स्थित अपने घर ‘प्रभु कुंज’ में लायसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।वर्षा स्वयम एक गायिका के साथ साथ स्वतंत्र पत्रकार भी थीं। बताया गया है कि 55 वर्ष की वर्षा ने इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था। खबर मिलते ही उन्हें तत्काल पास के जसलोक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुसाईड के कारण या सुसाईड नोट के विषय में सवाल निरुत्तर रहे हैं|वहां से एक खोखा भी मिला है।
घटना के वक्‍त घर पर आशा भोंसले या उनकी बहन लता मंगेशकर घर पर नहीं थीं। आशा सिंगापुर में एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने गई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही वह मुंबई के लिए रवाना हो गईं।
वर्षा कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों के लिए गाना गा चुकी हैं साथ ही अपनी मां के साथ कंसर्टो में भी भाग लेती थीं। इसके साथ ही वर्षा समाचार पत्रों+, पत्रिकाओं व वेबसाइटों में लेख भी लिखती थीं। उनकी शादी विज्ञापन की दुनिया से जुड़े हेमंत से हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया।।, आशा भोंसले के इसी फ्लैट के पड़ोस का फ्लैट सुर-कोकिला कहीं जानेवाली लता मंगेशकर का है। बताया जा रहा है कि इसी अपार्टमेंट में मंगेशकर परिवार के बाकी सदस्यों के भी फ्लैट्स है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली सुनते ही अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि वर्षा पिछले कई साल से डिप्रेशन में थी।
इस आत्म हत्या से कई सवाल उठाये जा रहे हैं
[१] जब मंगेशकर-भोंसले परिवार को मालूम था कि वर्षा भोंसले ने पहले भी सुसाइड करने की कोशिश की हैं, तो फिर पिस्तौल जैसा घातक हथियार उसकी पहुंच में कैसे आने दिया गया? क्या परिवार के लोगों को इस बात की भनक नहीं लग पाई कि वर्षा अकेली रहने पर डिप्रेशन में जाने लगती है?[२] इतना ही नहीं ग्लैमर की दुनिया के लोगों की इस तरह की मौत उस चमकीले, रुपहले परदे के पीछे के स्याह, घने अंधेरे की ओर भी इशारा करती है, जिसमें कभी स्टार रहने वाला व्यक्ति बिलकुल अकेला रह जाता है और अपनी जिंदगी खत्म कर देता है,