Ad

इंडिगो की जारी खतरनाक उड़ान,खतरे में यात्रियों की जान,नियामक है अनजान

[मुम्बई]इंडिगो की जारी खतरनाक उड़ान,खतरे में यात्रियों की जान,नियामक है अनजान
इंडिगो के एयरबस ए320 नियो विमान के एक इंजन के उड़ान के दौरान ‘तेज धमाके’ के साथ फेल हो जाने के एक ताजा सामने आया है|
प्रैट एंड व्हिट्नी इंजन वाले विमान में यह हादसा तीन जनवरी को चेन्नई से कोलकाता की उड़ान के दौरान हुआ था। सूत्रों के अनुसार विमान को आधे रास्ते से ही वापस चेन्नई लौटाया गया
प्राप्तजानकारी के अनुसार इंडिगो की तीन जनवरी की चेन्नई-कोलकाता की उड़ान में विमान लगे पीएंडडब्ल्यू के एक इंजन ने धमाके की आवाज के साथ काम करना बंद कर दिया था। उसमें चिनगारी के साथ धुंआ भी निकला और पूरा विमान कांपने लगा था।
भारत में दो निजी एयरलाइनें इंडिगो और गो एयर पीएंडडब्ल्यू के इंजन वाले ए320 एयरबस विमानों का परिचालन करती है।इससे पूर्व अनेको विमानों में असुरक्षित उड़ाने हो चुकी हैं और प्रत्येक अवसर पर नियामक का साइक्लोस्टाईल जवाब मीडिया में छप जाता है| ३ जनवरी को इस उड़ान से पूर्व बंगलोर एयरस्पेस में एक्सीडेंट होते होते बचा |
संसद की एक समिति के अनुसार भी निजी छेत्र की इस इंडिगो एयरलाइन का प्रदर्शन सबसे खराब है | एक वर्ष में ९ फ्लाईट्स में यात्रियों के प्राणों को संकट में डालने का रिकॉर्ड भी इसी कंपनी के नाम है |
विमानों की सुरक्षा से लेकर यात्रियों को सुविधा और उनके साथ दुर्व्यवहार की अनेको शिकायतें हैं| ग्राउंड स्टाफ के साथ मनमानी पूर्ण रवैय्ये की भी जानकारी मिली है|