Ad

इटली से जुडा कोई भी मुद्दा हो उसे लेकर संसद का स्थगन संस्कार का रूप लेती जा रही है:Italian Marines

इटली से जुडा कोई भी मुद्दा हो उसे लेकर संसद का स्थगन संस्कार का रूप लेती जा रही है:Italian Marines

इटली से जुडा कोई भी मुद्दा हो उसे लेकर संसद का स्थगन संस्कार का रूप लेती जा रही है:Italian Marines

इटली से जुडा कोई भी मुद्दा हो उसे लेकर संसद को स्थगित करने की मंशा एक संस्कार का रूप लेती जा रही है | बोफोर्स से लेकर अगस्त वेस्टलैंड चापर डील के बाद भारतीय मछुआरों की ह्त्या का ट्रायल फेस कर रहे इटली के नाविकों का भारत आने से इंकार किये जाने पर आज संसद में हंगामा मचा और दोनों सदन दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं| भाजपा सांसद तरुण विजय के अनुसार अगर इटली से हत्यारे नाविकों को भारत में न्याय नही दिया जाता तो संसद चलने नहीं दी जायेगी| भाजपा ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का अपमान और भारतीय कूटनीति की विफलता बताया है| आज सुबह से ही[१] प्रमुख राजनीतिकों के संबंधियों के जमीन सौदों में कथित गड़बड़ी[२] इटली द्वारा भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी अपने नाविकों को भारत भेजने से इंकार [३] श्रीलंका में तमिलों की दुर्दशा के मुद्दे पर भाजपा+ अन्नाद्रमुक तथा कांग्रेस की सहयोगी द्रमुक के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्थिति के नहीं सुधरने के कारण दो बजे तक के लिए स्थगन की घोषणा कर दी गई|