Ad

क़ानून मंत्री सलमान खुर्शीद ट्रस्ट मामले में अरविन्द केजरीवाल को अदालत में ले जायेंगें

केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद बेशक श्रीमती सोनिया गांधी के लिए जान न्योछावर करने को तत्पर हैं मगर उनकी ढाल बनने को अभी तक कोई बड़ा कांग्रेसी नाम सामने नहीं आया है|शायद इसीलिए अब खुर्शीद ने स्वयम आई ऐ सी के नेता अरविन्द केजरीवाल को अदालत में घसीटने का मन बना लिया है| श्रीमति लुईस खुर्शीद ने ट्रस्ट पर लगे आरोपों को पहले ही खारिज कर दिया है| न्‍यूज चैनल आज तक के [ दुर्योधन ] स्टिंग ऑपरेशन में डाक्टर जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर विकलांगों के लिए प्राप्त सरकारी इमदाद को हड़पने का आरोप लगाया गया है|इस स्टिंग के बाद केजरीवाल ने खुर्शीद पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने कहा था कि अगर देश के कानून मंत्री ऐसा काम करेंगे तो लोगों को किस तरह का इंसाफ मिलेगा यह सभी जान सकते हैं। उन्‍होंने इस मामले में कानून मंत्री को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी की थी। केजरीवाल ने इस मांग को लेकर यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी के घर के घेराव करने का भी ऐलान कर डाला है।

क़ानून मंत्री सलमान खुर्शीद ट्रस्ट मामले में अरविन्द केजरीवाल को अदालत में ले जायेंगें


आरोप है कि पुर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन के नाम पर बने इस मेमोरियल ट्रस्ट, फर्रूखाबाद ने विकलांग कल्याण के नाम पर अफसरों के जाली दस्तखत और मोहर लगाकर घोटाला किया है। एनजीओ को केंद्र सरकार की ओर से करोड़ों रुपयों के [१.३९]फंड 2010 में दिए गए थे। पूर्व राष्ट्रपति के नवासे सलमान खुर्शीद इस ट्रस्ट के अध्यक्ष और उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद इसकी प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। चैनल ने दावा किया है कि डॉ. जाकिर हुसैन ट्रस्ट, फर्रूखाबाद का कामकाज उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में फैला हुआ है। इस एनजीओ का पता सलमान खुर्शीद दिल्ली में मौजूद स्थायी घर 4, गुलमोहर एवेन्यू, जामिया नगर, नई दिल्ली है। डॉ. जाकिर हुसैन सलमान खुर्शीद के नाना और देश के पूर्व राष्ट्रपति हैं। इस ट्रस्ट की स्थापना 1986 में हुई थी। । वहीं, कांग्रेस की एक मात्र नेत्री रेणुका चौधरी का कहना है लुईस खुर्शीद (सलमान की पत्‍नी और एनजीओ को चलाने वाली) ने इस मामले की जांच करने के लिए यूपी सरकार को कह दिया है। रेणुका चौधरी आजकल गांधी परिवार के तरफ से केजरीवाल और बाबा राम देव के आरोपों का जवाब देने में चर्चा में आ रही हैं|