Ad

कोकराझाड़ के दंगों में अब तक १९ मरे

असम में आज फिर अल्पसंख्यक शरणार्थी और बोडो आदिवासिओं में दंगे हुए |मरने वालों की संख्या १९ बताई जा रही है अब वहां कर्फियू लगा कर देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं| इसे भाजपा ने गंभीरता से उठाया है|
आल असम मायनोरिती. स्टुडेंट यूनियन ने एक दिन का बंद का एलान भी किया है|इस बंद के दौरान सत्ता में बोडोलैंड पीपल फ्रंट के कार्यालय और बोडो आदिवासी छात्रों के हास्टल में आग लगाये जाने के भी समाचार मिले हैं|
इस पर आज भाजपा की प्रवक्ता निर्मला ने प्रेस कांफ्रेंस में असम के इस कोकराझाड़ में हो रहे साम्प्रदाईक दंगों पर चिंता व्यक्त की और इसके माध्यम से सरकार की तुष्टिकरण की नीतिओं पर प्रहार भी किया