Ad

घर में देसी घी की पेकिंग

शुक्रवार देर रात मेरठ के कंकर खेडा श्रधा पूरी ई ब्लॉक स्थित एक घर पर छापा मारते हुए सीओ कैंट ने देसी घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से बरामद लगभग 125 किलो देसी घी नकली बताया जा रहा है।
इस मामले में एक दंपति को हिरासत में लिया गया है।
मकान में नकली घी बनाकर उनकी नामी कंपनियों के नाम से पैकिंग की जाती है। प्राप्त सूचना के आधार पर मारे गए इस छापे में लगभग 125 किलो नकली देसी घी बरामद किया गया, जिनकी तीन बड़ी कंपनियों के नाम से पैकिंग की जा रही थी। घर से एक दंपति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। खाद्य विभाग को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से पता चल पाएगा कि बरामद घी नकली है या असली।