Ad

चंडीगढ़ में हरियाणा के दो कॉलेज स्टूडेंट्स की गोली मार कर हत्या

(चंडीगढ़)चंडीगढ़ में हरियाणा के दो कॉलेज स्टूडेंट्स की गोली मार कर हत्या
चंडीगढ़ में हरियाणा के दो कॉलेज छात्रों की सेक्टर 15 में स्थित उनके किराए के मकान पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान अजय और विनीत के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 20 साल थी। अजय एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र था जबकि विनीत एक सरकारी कॉलेज में पढ़ता था।
मोहित इस घटना में सुरक्षित बचकर निकल गया, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस को यह मामला पुरानी दुश्मनी का होने का संदेह है
घटनास्थल पंजाब विश्वविद्यालय के नजदीक है और यहां बड़ी संख्या में छात्र किराए पर मकान या कमरा ले कर रहते हैँ।