Ad

जातीय दंगे राष्ट्र पर धब्बा = डाक्टर मन मोहन सिंह

प्रधान मंत्री ने अपने संसदीय प्रदेश में दंगा पीड़ित इलाकों का दौरा किया |इन जातीय दंगों को राष्ट्र के लिए एक कलंक बताया और सुरक्षा का महौल बनाने की जरुरत पर बल दिया छेत्र और पीड़ितों के लिए ३०० करोड़ रुपये के पैकेज सेंक्शन भी किये |इनमे से 100 करोड़ तत्काल सहायता के रूप में दिए जायेंगे |
असाम के कोकराझाड़ में जाते समय पहले तो पी एम् का हेलीकाप्टर तकनिकी कारणों से कोकराझाड़ में लैंड ही नहीं कर पाया उसके बाद दोबारा प्रयास करने पर सफलता मिल गई \पी एम् ने राहत शिविरों का मुआयना भी किया \उन्होंने अब बोडो और मुस्लिम समुदायों में आपसी शान्ति+ विशवास +भरोसे को कायम किये जाने को भी जरुरी बताया | डाक्टर मन मोहन सिंह ने पीड़ितों को सब कुछ जल्द ठीक हो जाने का भरोसा भी दिलाया|उन्होंने यह स्वीकार किया कि समस्या जटिल है और प्रारम्भिक स्टेज पर इसे कंट्रोल करने में कठिनाई आई थी मगर अब राज्य और केंद्र सरकारें मिल कर इसका समाधान निकाल लेंगी |
गौरतलब है कि अल्प संख्यक शरणार्थी और स्थानीय बोडो समुदायों में जमीन के कब्जे को लेकर यह विवाद बहुत पुराना है |बोडोस का मानना है कि अल्पसंख्यक बांग्ला देश से आये है जबकि सरकार ऐसा नहीं मानती |समय समय पर ये झगड़े होते रहते हैं और इस बार अब तक लगभग ५० लोग मारे जा चुके हैं लगभग ४००००० लोग बेघर हो चुके हैं|