Ad

जापान ने चीन के पांच नागरिक गिरफ्तार किये

जापानी पुलिस ने 15 अगस्त को चीनी ड्रेगन की मूछ का बाल खीचने का साहस दिखाया| त्याओयु द्वीप पर पहुंचे 5 हांगकांग नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया
लेकिन चीनी विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए जापान के सामने यह मुद्दा उठाया है
।चायनीस रेडिओ और जापानी मीडिया के अनुसार चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की “त्याओयु द्वीप की रक्षा कार्यकारी समिति” के पोत 15 अगस्त शाम 4 बजे त्याओयु द्वीप पहुंचे। इसके बाद जापानी पुलिस ने 5 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिनकांग ने कहा था कि त्याओयु द्वीप मसले पर चीन का रूख स्पष्ट ही नहीं, मजबूत भी है। उन्होंने कहा कि चीन इस पर व्यापक ध्यान रखे हुए है। साथ ही जापान से चीनी कर्मचारियों व जान माल को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया गया है। वहीं चीन ने जापान के समक्ष अपनी चिंता जताई है।