Ad

जिला महिला कांग्रेस ने अखिलेश सरकार के एक साल को अराजकता का साल बताते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की

 जिला महिला कांग्रेस ने अखिलेश सरकार के एक साल को अराजकता का साल बताते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की

जिला महिला कांग्रेस ने अखिलेश सरकार के एक साल को अराजकता का साल बताते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की

अखिलेश सरकार बेशक आज अपने एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है मगर जिला महिला कांग्रेस ने प्रदेश में अराजकता का महौल बताते हुए इसे काला दिवस की संज्ञा दी है और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की है|
जिला मेरठ महिला कांग्रेस की सदस्यायों ने आज सुबह जिलाधिकारी कार्यालय जाकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारे लगाये उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार में लूट+ह्त्या+बलात्कार+डकैती+अपहरण +महिलाओं के अपमान का बोल बाल है| यहाँ अराजकता का राज है| कांग्रेस महिलाओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया|इस ज्ञापन पर चार लाल चूड़ियां भी रखी गई थी|
अध्यक्षा श्रीमती चाँद कपूर के न्रेत्तव में लगभग ५० महिलाओं ने जिलाधिकारी के यहाँ प्रदर्शन में भाग लिया|
इस अवसर पर प्रदर्शन कारियों ने प्रदेश में अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को जनता की आँखों में धूल झोंकना बताते हुए प्रदेश में चल रहे शासन को जंगल राज बताया|उन्होंने चेतावनी दी है की अगर इन अपराधों पर जल्द रोक नहीं लगी तो महिला कांग्रेस कमेटी सडकों पर उतरने को मजबूर होगी|उपाध्यक्षा गीता अरोड़ा ने बताया “प्रदेश में अपराधों का यह आलम है के यहाँ कोई सुरक्षित नहीं है|यहाँ तक के एक साल के जश्न में भी लूट खसोट जारी है ज्ञापन देकर रिक्शे से लौट रही एक सदस्या जय माला सैनी के कुंडल नौंच लिए गए हैं”|उन्होंने कहा “अखिलेश यादव को तुरंतहटा देना चाहिए उनकी पत्नी डिम्पल यादव एक महिला होने के नाते प्रदेश की महिलाओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील होंगी|
ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्षा गीता अरोड़ा+श्यामा देवी+सरोज बाल्मीकि+प्रभा पालीवाल +सीता शर्मा+एम् एल गौतम+डा. सुरेन्द्र सिंह+अमन दीप +दीपा+सारिका+संजय एडवोकेट+बस्सो बेगम+ कांता देवी+माला देवी+रेनू गौतम +अर्चना+राजवती आदि मौजूद थे|