Ad

टीम अन्ना को न्याय के लिए संयुक्त राष्ट्र में चले जाना चाहिए =खुर्शीद

अन्ना हजारे टीम के अनशन मंच पर एन एस यूं आई के छात्रों के हंगामे के बाद केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद का कटाक्ष भरा ब्यान आया है की अन्ना टीम को भारत में न्याय नहीं मिलेगा इसीलिए उन्हें अब संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगानी चाहिए | भाजपा ने इसकी निंदा की है|
एन एस यूं आई के हंगामे और सलमान खुर्शीद के कटाक्ष भरे ब्यान की भाजपा ने निंदा की है| तीन बजे की ब्रीफिंग में राजीव प्रताप रूडी ने चेतावनी देते हुए कहा की ऐसे कृत्य और ब्यान खुर्शीद और कांग्रेस को भरे पड़ेंगे |
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी ने तो टीम अन्ना के १५ मंत्रिओं पर लगाये गए भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से ही खारिज कर दिया है\
इसके साथ साथ ही पी एम् ओ राज्यमंत्री सामी ने स्थिति को संभालने के लिए सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया की लोकपाल का बिल राज्य सभा में लटका हुआ है और राज्य सभा में यूं पी ऐ की मेजोरिटी नहीं है|
उधर अनशन मंच पर अरविन्द केजरीवाल ने आज शाम ५ भ्रष्ट मंत्रिओं के खिलाफ सबूत पेश करने का एलान किया है\