Ad

दंगों में लिप्तता के आरोपी”आप”के विधायक अखिलेश त्रिपाठी को जमानत मिली

[नयी दिल्ली]दंगों में लिप्तता के आरोपी “आप” के विधायक अखिलेश त्रिपाठी को जमानत मिली|विधायक को 10 हजार रूपए के निजी मुचलके पर रिहाई मिली है ।बीते दिन त्रिपाठी को गिरफ्तार करके जुडिशल कस्टडी में भेजा गया था| त्रिपाठी गिरफ्तार किये जाने वाले आम आदमी पार्टी [आप] के पांचवे विधायक हैं|
वर्ष 2013 के दंगे और आपराधिक धमकी के एक मामले में पेशी के निर्देश का बार बार उल्लंघन करने पर गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के एक दिन बाद आज “आप” विधायक अखिलेश त्रिपाठी को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कपिल कुमार ने त्रिपाठी को 10 हजार रूपए के निजी मुचलके पर रिहा किया।
मॉडल टाउन के विधायक त्रिपाठी ने कल शाम जमानत अर्जी दी थी।
अदालत ने कल कहा था कि त्रिपाठी ने जमानत की आजादी का दुरूपयोग किया और अदालती आदेशों के प्रति उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। अदालत ने निर्देश दिया कि उन्हें हिरासत में ले लिया जाए ताकि उनकी पेशी सुनिश्चित की जा सके और उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार मामले की तेजी से सुनवाई हो सके क्योंकि यह वर्तमान विधायक से जुड़ा मामला है।
अदालत ने त्रिपाठी के पेश नहीं होने पर 23 नवंबर को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।