Ad

दिल्ली पुलिस ने किडनैपेड लड़की को देहव्यापार से छुड़ाया

[नयी दिल्ली]दिल्ली पुलिस ने किडनैपेड लड़की को देहव्यापार से छुड़ाया
दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से अपहरण के बाद देह व्यापार में धकेली गयी एक नाबालिग लड़की को आज छुड़ाया और इस सिलसिले में 32 साल की महिला को गिरफ्तार किया।
लड़की की मां द्वारा दायर की गयी शिकायत के मुताबिक पीड़िता गत सात जनवरी को न्यू सीलमपुर से लापता हो गयी थी।
पुलिस के anusar फैजान नाम का व्यक्ति लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके सारे पैसे लेने के बाद भजनपुरा इलाके में उसे छोड़ दिया। जहाँ से ‘आरोपी महिला पीड़ित लड़की को अपने साथ ले गयी और उसे अनैतिक गतिविधियों में धकेल दिया।