Ad

पद्मविभूषण फरीद जकारिया दो अमेरिकी पत्रिकाओं से निलंबित

भारतीय मूल के पद्म विभूषण से सम्मानित अमेरिकी साहित्यकार फरीद जकारिया को अमेरिकी चैनल सीएनएन और टाइम पत्रिका से निलंबित कर दिया है।श्री जकारिया पर अमेरिकी इतिहास के प्रोफेसर जिल लेपोर के लेख का एक पैरा चुराने का नैतिक आरोप है ।
क्या है मामला
मीडिया रिपोर्टों में इस कारनामे के खुलासे के बाद जकारिया ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।
जकारिया ने माफीनामे में इसे गंभीर चूक और सारी गलती स्वीकार कर ली है|
उन्होंने कहा कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अमेरिकी इतिहास के प्रोफेसर जिल लेपोर के लेख का एक पैरा लेना ‘नैतिक खामी’ है। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं।
फरीद जकारिया
फरीद जकारिया भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक हैं। उनका जन्म 20 जनवरी 1964 को मुंबई स्थित कोंकणी मुसलिम परिवार में हुआ था। उनके पिता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुडे़ थे। उनकी गिनती इसलामिक विद्वानों में होती थी।
जकारिया की मां एक जमाने में संडे टाइम्स ऑफ इंडिया की संपादक हुआ करती थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के जॉन कैनन स्कूल से पूरी की।