Ad

पीएम “मोदी” ने नोटबंदी पर हमलावर सोनिया को उनके ७० वें जन्मदिन पर दी बधाई

[नईदिल्ली] पीएम “मोदी” ने विपक्षी नेत्री श्रीमती सोनिया को उनके ७० वें जन्मदिन पर दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को आज उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु दे।’’
सोनिया का जन्म नौ दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था।
प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में सोनिया गांधी को बधाई दी है जब कांग्रेस नोटबंदी को लेकर मोदी के खिलाफ तीखा हमला कर रही है।
सोनिया के पुत्र एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस हमले का नेतृत्व कर रहे हैं।
मोदी को निशाना बनाते हुए राहुल ने नोटबंदी को कल एक ‘‘मूखर्तापूर्ण निर्णय’’ करार दिया था।