Ad

प्रदेश सरकार जेल का डर दिखा रही है तो जेलों का निर्माण करा ले क्योंकि भाजपा कार्यकर्त्ता जेलों को भरने के लिए तैयार है:धरने का ७वा दिन

[मेरठ]अगर प्रदेश सरकार जेल का डर दिखाना चाहती है तो जेलों का निर्माण करा ले क्योंकि भाजपा कार्यकर्त्ता जेलों को भरने के लिए तैयार है|मुजफ्फर नगर में हिंसा को लेकर सरकार की तुष्ठी कारन की निति के विरुद्ध चलाये जा रहे आन्दोलन के सातवें दिन आज भारतीय जनता पार्टी के सहारनपुर से विधायक राघव लखन पाल ने अपने कार्यकर्ताओं का यह हौंसला दिखाया|
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम सम्मान करना जानते हैं तो अपमान का बदला भी लेना जानते हैं| खेडा में हुई हिंसा को उन्होंने जलियांवाला बाग़ कि पुनरावर्ती बताया|
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने अपराधियों के भय मुक्त होने के पीछे मुलायम सिंह यादव की पी एम् बनाने की महत्वकांक्षा बताया |मीडिया प्रभारी अलोक सिशोदिया ने बताया कि आज २२३६ कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी |
सांसद राजेंद्र अग्रवाल+विधायक रविन्द्र भडाना +विमल शर्मा+राखी त्यागी+जसवंत सैनी+जैपाल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किये|धरने का आज अंतिम दिन होने के कारण कमिश्नरी के आस पास पर्याप्त पोलिस व्यवस्था थी