प्रधानमंत्री डॉ मन मोहन सिंह ने आज मुजफ्फरनगर की हिंसा में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया|
डॉ मन मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हाल की सांप्रदायिक हिंसा में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।इससे पूर्व डॉ मन मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव से भी बात करके हिंसा की भर्त्सना की है|
प्रधानमंत्री डॉ सिंह ने राष्ट्रीय आपदा कोष से मारे गये प्रत्येक के परिजनों को 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
इससे पूर्व अल्प संख्यक कार्यमंत्री के. रहमान खान ने बेगुनाह लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात की और पश्चिमी ऊत्तर प्रदेश खासकर मुज़फ्फरनगर+ शामली + आस-पास के क्षेत्रों में हाल में हुए साम्प्रदायिक दंगों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा अल्पसंख्यक समुदाय की दु:खद स्थिति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इसके परिणाम स्वरूप लोगों को अपना घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। यह अत्यंत खतरनाक प्रवृति है जो साम्प्रदायिक विभाजन करा सकती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से यह अनुरोध किया कि ऊत्तर प्रदेश सरकार गुनाहगारों के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करे तथा लोगों की सम्पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री ने उन्हें यह आश्वासन दिया कि बेगुनाह लोगों के जान-माल की पूरी सुरक्षा की जाएगी।