Ad

फरार चल रहे गोपाल कांडा के अब नेपाल भाग जाने की अटकलें

भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे में एक राज्य के गृह राज्य मंत्री और एक एयर लाईन्स के मालिक न्यायिक प्रक्रिया से भाग गए हैं|अब मीडिया में उनके विदेश भाग जाने की अटकलें लगाई जा रही है|
एयर होस्टेस गीतिका शर्मा के सुसाईड नोट में हरियाणा के गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को भी जिम्मेदार ठहराया गया था|तभी से गोपाल कांडा फरार चल रहे हैं| यहाँ तक की लुक आउट भी ईशू किया गया है| हरियाणा के चीफ मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह ने गोपाल का इस्तीफा स्वीकार करके इतिश्री कर ली है|सिविल एविएशन ने [एम् डी एल आर के विषय में जांच की ]तो अभी तक इस दिशा में कोई फाईल ही नहीं खोली है|अग्रिम जमानत के लिए दी गई अर्जी निचली अदालत में खारिज हो चुकी है| ह्हाई कोर्ट में निर्णय सुरक्षित रखा गया है| गोपाल कांडा के वकील यह दलील देते फिर रहे थे कि उनके मुवक्किल फरार नहें है अगर दिल्ली पोलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करे तो वह सरेंडर करने को तैयार हैं|हाई प्रोफाईल केस होने से पहले तो गिरफ्तारी से बचते रहे हैं |अब चहुँतरफा दबाब के कारण दिल्ली पोलिस ने हाथ पावँ मारने शुरू किये तो बताया जा रहा है कि गोपाल कांडा देश छोड़ कर नेपाल या दुबई भाग गए हैं|
२३ वर्षीय गीतिका का शव उनके निवास अशोक विहार में पंखे से लटका मिला था |सुसाईड नोट में एम् डी एल आर की अधिकारी अरुणा चड्डा और मालिक गोपाल कांडा द्वारा गीतिका को आत्म हत्या के लिए मजबूर करने का दोषी ठहराया गया था|