Ad

बसपा विधायक और उनकी सांसद पत्नि के खिलाफ सुभारती ने तोड़ फोड़ की ऍफ़ आई आर दर्ज़ कराई

[मेरठ ] पूर्व ऊर्जा मंत्री + बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय और उनकी सांसद पत्नी के साथ आठ पुलिसकर्मियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुभारती विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रबंधक ने उन पर विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ करने+जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है।

बसपा विधायक और उनकी सांसद पत्नि के खिलाफ सुभारती ने तोड़ फोड़ की ऍफ़ आई आर दर्ज़ कराई

बसपा विधायक और उनकी सांसद पत्नि के खिलाफ सुभारती ने तोड़ फोड़ की ऍफ़ आई आर दर्ज़ कराई

माननीय चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट राजेश कुमार राज की अदालत के आदेश पर विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने जानी थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया है कि तीन अप्रैल को प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय और उनकी फ़तेह पुर सीकरी से सांसद पत्नी सीमा उपाध्याय सुभारती विश्वविद्यालय आए थे। उनके साथ आठ-दस पुलिसकर्मी और इतने ही अन्य लोग थे। आरोप लगाया गया है कि इन्होंने अपनी पुत्री को बिना परीक्षा के पीजी गायनीकोलॉजी में प्रवेश देने का दबाव बनाया। कॉलेज स्टाफ ने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने आफिस में तोड़फोड़ कर दी। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय के प्रबंधक अतुल कृष्ण के निजी सचिव शिवकुमार को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कई बार प्रयास करने पर भी बसपा विधायक से फोन पर संपर्क नही हो सका