Ad

भाजपा ने कैराना समस्या को प्रदेश की कानून व्यवस्था से जोड़ कर मुस्लिम पलायन भी स्वीकारा

[नई दिल्ली] भाजपा ने कैराना समस्या को कानून व्यवस्था से जोड़ते हुए मुस्लिमों के पलायन को भी स्वीकारा
केंद्रीय मंत्री जाट नेता डॉ संजीव बालियान ने दिल्ली से कहा है के शामली के कैराना से कुछ मुस्लिम परिवारों का भी पलायन हुआ है वर्ना तो अभी तक हिन्दू परिवारों के ही पलायन की बात की जा रही थी|उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए यूनियन मिनिस्टर संजीव मुजफ्फरनगर से भाजपा के सांसद बालियान ने कहा के हिन्दुओं के आलावा कुछ मुस्लिम परिवारों ने भी कानून व्यवस्था के कारण कैराना छोड़ा है| उन्होंने इसे साम्प्रदायिकता से जोड़े जाने का विरोध किया |
इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सी बी आई की जाँच की मांग की है|संगीत सोम विधायक ने हिन्दू परिवारों को वापिस बुलाने के लिए दो हफ़्तों का नोटिस दिया हुआ है|राष्ट्रीय अध्यक्ष इसे राष्ट्रिय मुद्दा बनाने की बात कह चुके हैं |इसके अलावा सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के प्रवकता शिव पाल यादव और कांग्रेस पलायन को नकार चुके हैं
फाइल फोटो