Ad

भाजपा ने २ जी की जे पी सी बैठक का बहिष्कार किया

…भाजपा आजकल सत्ता रूड़ संघ पर भ्रष्टाचार को लेकर दबाब बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही इसीलिए आज विरोध स्वरुप २जी घोटाले को लेकर आहत जे पी सी की बैठक से बहिष्कार कर दिया| भाजपा के सांसदों ने संयुक्त संसदीय समिति[जे पी सी] के अध्यक्ष पीसी चाको के रवैये से नाराज होकर बैठक का बहिष्कार कर दिया है| भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा+प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद+गोपीनाथ मुंडे और धर्मेंद्र प्रधान इस जेपीसी के सदस्य हैं| श्री सिन्हा का कहना है कि उन्होंने चाको से गवाहों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था. लेकिन वो सुनने को ही तैयार नहीं थे|श्री चाको जे पी सी के निष्पक्ष अध्यक्ष के बजाये कांग्रेस के नुमाईंदे रूप में कार्य कर रहे हैं|भाजपा ने लगातर ऐ राजा के सहयोगी के रूप में पी चिदम्बरम को भी जे पी सी के समक्ष बुलाने की मांग की है मगर आज कहा जा रहा है कि श्री चिदम्बरम की गवाही की जरुरत ही नहीं है|इसी लिए निअर्थक बैठक का बहिष्कार किया गया है|अगर जरुरत हुई तो जे पी सी से भी त्यागपत्र दिया जा सकता है|
श्री चाको ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि समिती द्वारा श्री चिदम्बरम की गवाही को जरुरी नहीं समझा गया है|