Ad

भैयाजी जोशी ने मीडिया के समक्ष लव जेहाद+चुनावों में भाजपा से रिश्तों पर बेबाकी से आर एस एस का पक्ष रखा

[लखनऊ] भैयाजी जोशी ने मीडिया के समक्ष लव जेहाद+चुनावों में भाजपा से रिश्तों पर बेबाकी से आर एस एस का पक्ष रखा
आरएसएस के सहकार्यवाहक भैयाजी जोशी ने आज मीडिया के समक्ष लव जेहाद और चुनावों में भाजपा से रिश्तों पर बेबाकी से अपना पक्ष रखा |
उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में बताया कि देश और महाराष्ट्र +हरियाणा में हुए चुनावों में आर एस एस ने कभी भी भाजपा के पक्ष में प्रचार नहीं किया |
लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता परिवर्तन की उठी मांग के फलस्वरूप मतदाताओं से विवेकानुसार मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जरूर घर घर जा कर प्रचार किया गया |उन्होंने स्पष्ट किया कि आर एस एस कभी भी एक पार्टी के स्पोर्ट नहीं करती
भैय्या जी ने लव जेहाद पर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि लगभग १५ सालों से यह संघ का मुद्दा रहा है।
निराला नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आर एस एस के शिविर में भैय्या जी ने मीडिया से बात की|उन्होंने स्पष्ट कहा कि लव जेहाद में हमेशा लड़की ही पीड़ित होती है और आर एस एस हमेशा पीड़िता के साथ रहता है इसीलिए अब समाज को स्वयं जागरूक होना होगा|