Ad

मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने यादव विधायक के अवैध काम्प्लेक्स को गिरवाया

[लखनउ,यूपी] मुख्य मंत्री अखिलेश ने अपने यादव विधायक के अवैध काम्प्लेक्स को गिरवाया |यह अवैध निर्माण सीएम आवास के निकट हो रहा था
इस अवैध निर्माण को एलडीए ने ढहाया है
लखनउ विकास प्राधिकरण [एलडीए] ने समाजवादी पार्टी के विधायक रामपाल यादव के अवैध काम्पलेक्स को आज ढहा दिया। यह काम्पलेक्स मुख्यमंत्री आवास के निकट जियामउ में बनाया जा रहा था।
एलडीए की टीम दोपहर जिला प्रशासन के अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और कम्पलेक्स को बुलडोजर से ढहा दिया।
विधायक का कम्पलेक्स ढहाने की खबर जैसी ही फैली वह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ समर्थकों का संघर्ष हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक ने भीड़ में आग्नेय हथियार भी लहराए |
इसके बाद भीड को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
और पुत्र सहित विधायक और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिए जाने का समाचार है
बताया जा रहा है के यादव के सीतापुर स्थित स्पर्श होटल को भी ढहाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी।