Ad

स्वाईन फ़्लू [Influenza ] से पहले मात्र पौने सात महीनों में १४ राज्यों में ६१० मौतें हुई

स्वाईन फ़्लू [Influenza ]

स्वाईन फ़्लू [Influenza ]

[नई दिल्ली]स्वाईन फ़्लू [Influenza ] से इस वर्ष के पहले मात्र पौने सात महीनों में १४ राज्यों में ६१० मौतों की पुष्ठी की गई है जबकि १६ राज्यों में इस घातक रोग के कुल ४८६८ केस दर्ज किये गए| भाजपा शासित राज्य गुजरात में १९६ मौतें हुई जबकि कांग्रेस की सरकार वाले राजस्थान में १६३ मृत्यु की पुष्ठी की गई है|लेबोरेटरी टेस्ट के आधार पर जारी आंकड़ों के अनुसार गुजरात राज्य में १०६१ केस दर्ज़ किये गए जिनमे से १९६ मरीजों को बचाया नही जा सका| राजस्थान में ८५२ में से ६८९ को ही बचाया जा सका है|इन दोनों राज्यों में सत्ता रूड कांग्रेस ]राजस्थान]और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा[गुजरात]की सरकार है| प्रवक्ता के अनुसार यह आंकडे २०१३ के लिए २६ जुलाई तक के हैं|अन्य राज्यों के आंकड़े निम्न हैं:
[३]राजधानी दिल्ली में १५०७ केसों में १६ मृत्यु हुई|
[४]हरियाणा में प्रतिशत के हिसाब से चिंताजनक स्थिति है यहाँ ४४८ रोगियों में से ४१ मौत का ग्रास बने |
[५]महाराष्ट्र में ४१३ में से ९० को बचाया नही जा सका|
[६] जबकि मध्यप्रदेश में अलार्मिंग सिचुएशन है यहाँ १०५ रोगियों में से ३१ को बचाया नहीं जा सका|
[७]पंजाब के आंकडें भी कोई संतोष जनक नही हैं इस समर्द्ध प्रदेश में १८३ रोगियों में से केवल १४१ को ही बचाया जा सका|
[८] उत्तर प्रदेश में ७४ में से ८ मोतें हुई हैं| [९]जे & के में २[१०] आन्ध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में में ५-५[१२][१३] कर्नाटका में ७ [१४]केरल में मात्र एक[१५]तमिल नाडू में ३[१६] मोतें हुई हैं|
उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी क्रमश २ और ३ केस डिटेक्ट किये गए |