Ad

हमारे ४०० बैंक खाते नहीं है =बाबा राम देव

योग गुरु बाबा राम देव ने आज केंद्र सरकार पर आरोप लगाये कि उनके आश्रम और ट्रस्ट के खिलाफ साजिश रची जा रही है| उन्होंने बताया की उनके ट्रस्ट और आश्रम के केवल १०-१५ बैंक खाते हैं और सरकार झूठा प्रचार कर रही है कि
हमारे ४०० कहते हैं| उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा” सरकार मेरे आश्रम और ट्रस्ट के खिलाफ साजिश कर रही है। मेरे ट्रस्ट के लोगों प्रलोभन दिया जा रहा है। मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है”
योग गुरु ने अपने ट्रस्ट और आश्रम का बचाव करते हुए कांग्रेस के महासचिवों पर नकेल कसने का आग्रह भी श्रीमति सोनिया गांधी से किया|
उन्होंने कहा कि[१] उनके ट्रस्ट और आश्रम के कुल १०-१५ बैंक खाते हैं और सरकार बता रही है कि उनके ४०० खाते हैं|
[२]सरकार ने ही योग को इलाज का दर्जा दिया, अब सेवा को व्यापार बताने की कोशिश की जा रही है|
।[३]दान में मिले धन को आय बताया जा रहा है|
दिल्ली में आहत इस प्रेस कांफ्रेंस में कोल ब्लॉक आवंटन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने आज फिर कांग्रेस पर हमला बोला|
उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी ने घोटालों का नया रिकॉर्ड बनाया है। कोयले की दलाली में कांग्रेस का मुंह काला हो गया है, इस दलाली में लाखों रुपए लिए गए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, इस घोटाले में कांग्रेस के नेता शामिल हैं, प्रधानमंत्री ईमानदार है तो बेईमान कौन है? गौर तलब हे कि बी जे पे की नेत्री श्रीमति सुषमा स्वराज ने कोयला मामले में मोटा माल खाय जाने के आरोप लगाए है और बाबा ने आज इस मोटे माल को २०लाख करोड़ बताया |
रामदेव ने अपने बचाव में कहा, सरकार मेरे आश्रम और ट्रस्ट के खिलाफ साजिश कर रही है। मेरे ट्रस्ट के लोगों प्रलोभन दिया जा रहा है। मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। सरकार ने ही योग को इलाज का दर्जा दिया, अब सेवा को व्यापार बताने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी झूठे केस में उन्हें फंसा कर आश्रम को बदनाम किये जाने कि साजिश रची जा रही है|इसके लिए पोलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज़ करवा दी गई है|