Ad

हिमाचल प्रदेश में बारिश में बस दुर्घटना =४० मरे

हिमाचल प्रदेश [चंबा] में आज सुबह[शनिवार] सुबह यात्रियों से भरी एक बस के खाई में गिर गई जिससे करीब 40 लोगों के मारे जाने का समाचार मिला है| हादसे में 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा हादसे पर दुख प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं
पुलिस के अनुसार निजी बस चंबा की ओर आ रही थी तभी वह शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर राजेरा के निकट एक खाई में जा गिरी।
पुलिस के अनुसार कि 32 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 अन्य ने अस्पताल जाते हुए दमतोड़ दिया। हादसा स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि हादसे के समय बस में कितने यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
मृतकों में अधिकांश चंबा के रहने वाले थे।