Ad

हिरोशिमा में बम गिराए जाने की ६७वी बरसी मनाई गई

हिरोशिमा में अमेरिकी परमाणु बम गिराए जाने की आज 67वीं बरसी है| इस अवसर पर परमाणु हथियारों के खात्मे की मांग दोहराई गई है| इस अवसर पर हिरोशिमा में शान्ति समारोह आयोजित किया गया जिसमे ५०००० लोगों ने भाग लिया |
दिवंगत अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमेन ने ही पश्चिमी जापानी शहर हिरोशिमा पर बम गिराने का आदेश दिया था। अमेरिकी रडारमेन जैकब बीजेर उन दोनों विमानों में थे, जिन्होंने हिरोशिमा और नगासाकी पर बम गिराए थे।हिरोशिमा पर छह अगस्त 1945 को परमाणु बम गिराया गया था।इससे १४०००० लोग मारे गए थे और उस बम के लेटर इफेक्ट के निशान अभी तक दिखाई दे रहे हैं|
बम हमले की बरसी पर देश में परमाणु बम विस्फोट की वजह से हुए रेडियेशन के कारण जीवित बचे लोगों को हो रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए उनकी अधिक से अधिक मदद करने का आह्वान भी किया गया। यहां एक स्मारक भी तैयार किया गया है। अभी हाल ही में जापान में परमाणु रिएक्टर में रिसाव के कारण परमाणु कार्यक्रम का काफी विरोध हुआ था लेकिन इस सब के बावजूद जापान के प्रधान मंत्री ने परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का फैसला किया है|