Ad

हुगली में कांग्रेसी नेता की ह्त्या के बाद उपद्रव में २० घायल

मजदूर नेता दिलीप पासवान की आज गोली मार कर ह्त्या कर दी गई है|इससे भड़की हिंसा में २० लोगों के घायल हो जाने के समाचार हैं|
बंगाल के हुगली जिले के बांदेल में कांग्रेस के मजदूर संगठन[ इंटक]के नेता दिलीप पासवान की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर ह्त्या कर दी है|
इससे भड़क कर लोगों ने जी टी रोड जाम कर दिया |
पोलिस के अनुसार क़त्ल के आरोप में एक को गिरफ्तार और उपद्रव के आरोप में २० लोगों को हिरासत में ले लिया गया है|