Ad

७ लाख प्रोटेस्ट लेटर डिलीवर करने जाने वाले आप के कार्यकर्ताओं को रोका गया तो वही बैठ जायेंगे:अरविन्द केजरीवाल

आप के कार्यकर्ताओं को रोका गया तो वही बैठ जायेंगे:अरविन्द केजरीवाल

आप के कार्यकर्ताओं को रोका गया तो वही बैठ जायेंगे:अरविन्द केजरीवाल

अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को चेतावनी दी है के ७ लाख प्रोटेस्ट लेटर डिलीवर करने जाने वाले आप के कार्यकर्ताओं को रोका गया तो जहाँ उन्हें रोक जाएगा सारे वहीं बैठ जायेंगे |:अरविन्द केजरीवाल आम आदमी पार्टी [आप]द्वारा चलाये जा रहे सविनय अवज्ञा आन्दोलन [असहयोग ] के समर्थन में आये असहयोगियों से प्राप्त प्रोटेस्ट पत्रों को सोमवार को दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के निवास पर डिलीवर किया जाएगा| इस अवसर पर अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को चेतावनी दी है के ७ लाख प्रोटेस्ट लेटर डिलीवर करने जाने वाले आप के कार्यकर्ताओं के ग्रुप को रोका नहीं जाना चाहिए |
पार्टी प्रवक्ता अस्वती मुरलीधरन के अनुसार एक अप्रैल को २७२ के ग्रुप में कार्यकर्ता शीला दीक्षित के निवास पर जायेंगे और ७ लाख प्रोटेस्ट लेटर्स डिलीवर किये जायेंगे| दिल्ली पोलिस को पार्टी द्वारा इन्फॉर्म किया गया है के सोमवार को सुबह साड़े दस बजेसुन्दर नगरी से कार्यकर्ताओं का जत्था शांति पूर्वक रिक्शा +ऑटो में मार्च करेगा|पोलिस द्वारा इसमें एतराज किया जा रहा है| इस पर अरविन्द केजरीवाल ने व्यंग करते हुए कहा है के अगर दिल्ली पोलिस को हमारे शान्ति पूर्वक मार्च पर ऐतराज है तो कहीं न कहीं शीला दीक्षित को परेशानी जरुर हो रही है| उन्होंने शीला दीक्षित को चेतावनी देते हुए कहा है के अगर उनके जत्थे को बल पूर्वक रोक गया तो जहां रोक जाएगा वहीं बैठ जायेंगे|
उपवास के ९वे दिन अरविन्द केजरीवाल की हेल्थ स्थिर बताई जा रही है[१]|ब्लड प्रेशर =१०९/७२[२]पल्स= ७२[३] शुगर =११२[४]केटोने=३+है