Ad

अखिलेश के जनता दरबार में वीपीआई के कारण मची भगदड़ से छह घायल

[इटावा,लखनऊ,यूपी]अखिलेश के जनता दरबार में वीपीआई के कारण मची भगदड़ से छह घायल |उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के अपने पारिवारिक सैफई में आयोजित जनता दरबार में मची भगदड़ से घायल छह लोगों में एक कन्नौज जिला पंचायत हेड भी है |दिवाली में पारिवारिक मनमुटाव दूर करने के लिए एकत्रित हो रहे सत्तारूढ़ यादव परिवार के अपने सैफई में यह दुर्घटना घटी है|प्राप्त जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगा था |मुख्य मंत्री को अपनी व्यथा सुनाने और सहायता की आस लगाए बढ़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे हुए थे लेकिन कुछ लोगों के प्रवेश के पश्चात् ही, सुरक्षा कारणों से, मुख्य द्वार बंद करा दिया गया
तभी वहां एक वी आई पी के वहां को प्रवेश कराने के लिए गेट खोल गया तो जनता का रैला प्रवेश के लिए उमड़ पड़ा |इस प्रशासनिक चूक से वहां बहगड्ड मच गई और छह लोगो घायल हो गए |कुछ मीडिया कर्मियों को भी हल्की चोटें आई है