Ad

सशस्त्र सीमा बल और दमकल जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए भी अतिरिक्त महानिदेशक बनाये

सशस्त्र सीमा बल और दमकल जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए फुल टाइम महानिदेशक के बजाय फिलहाल अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किये गए हैं |
श्री अरविन्द राजन को सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक श्री अरविन्द राजन भारतीय पुलिस सेवा (केएल-77) सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त पदभार 01 मई, 2014 से संभालेंगे। वह इस पद का अतिरिक्त प्रभार तब तक संभालेंगे, जब तक इस पद के लिए नियमित आधार पर अथवा अगले आदेश तक नियुक्ति नहीं होती। श्री अरुण चौधरी, सशस्त्र सीमा बल के वर्तमान महानिदेशक भारतीय पुलिस सेवा (बीएच-77) 30 अप्रैल, 2014 को सेवानिवृत्त होंगे।
राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्‍यूरो के निदेशक श्री आर आर वर्मा भारतीय पुलिस सेवा (बीएच- 78) दमकल सेवाओं सिविल डिफेंस एवं होम गार्डस के महानिदेशक का अतिरिक्‍त पदभार संभालेंगे। यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा |
सोर्स :ब्यूरो/एस एस बी