Ad

खाद्य प्रदार्थों के लिए गए ५८% नमूनो में मिलावट मिली:चांदी के वर्क और हींग में शत प्रतिशत मिलावट

मेरठ जिले में खाद्य प्रदार्थों के लिए गए ५८% नमूनो में मिलावट पाई गई है|
५० छात्रों ने लगातार १५ दिन घूम घूम के ४१३ सैम्पल्स इकट्ठे किये जिनमे से २४१ नमूनो में मिलावट पाई गई| १० अक्टूबर से प्रारम्भ आर जी कालेज के फ़ूड एंड क्वालिटी विभाग + प्रगृति विज्ञान +जिला विज्ञान +के संयुक्त अभियान में १५ आइटम्स के ४१३ सैम्पल्स लिए गए|इनमे मिर्च मसाले+ पनीर +कॉफ़ी आदि मुख्य हैं| काली मिर्च के मुकाबिले लाल मिर्च में मिलावट ज्यादा पाया गया |
काली मिर्च के २२ नमूनों में से ५ नमूने फ़ैल हुए जबकि लाल मिर्च के ४० में से ३३ नमूने फेल साबित हुए|
चांदी के वर्क में तो शत प्रतिशत मिलावट पाई गई इसके १४ में से १४ नमूने मिलावटी पाये गए|
हल्दी के पाउडरके ५३ में से ४६ नमूने मिलावटी पाये गए|
दूध के १६ में से ७ में मिलावट पाई गई
कॉफ़ी के ३२ में से ९ नमूने फ़ैल हुए
चाय के १४ में से ११ नमूने मिलावटी पाये गए
हींग के तो १६ में से १६ नमूनो में मिलावट पाई गई
लोंग के ३६ में से २३ सैम्पल्स फेल हुए
बेसन के २७ में से २४ सैम्पल्स फेल हुए
पनीर के ६ में से ५ नमूने मिलावटी पाये गए
मावा के ५ में से ३ नमूने फेल हुए
जिला विज्ञानं कल्ब के दीपक शर्मा ने बताया कि त्योहारों के मध्य नजर जनता को जागरूक करने के लिए ये अभियान चलाया गया |