Ad

बिजली पर घिरते जा रहे अरविन्द केजरीवल ने रिलायंस इडस्ट्रीज पर झाड़ू चलाया:मुकेश अम्बानी के खिलाफ ऍफ़ आई आर

सस्ती बिजली के मुद्दे पर घिरते जा रहे अरविन्द केजरीवल ने आज बिग फिश रिलायंस इडस्ट्रीज पर झाड़ू चलाया और पेट्रो गैस स्कैम का भांडा फोड़ा केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर रिलायंस इंडस्ट्रीज से पैसा लेकर उसे गैस उत्पादन में मन मानी करने की छूट देने का आरोप भी लगाया|
अरविन्द केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करके रिलायंस के साथ ही दो दिग्गज नेताओं और मीडिया के एक धड़े पर भी आरोप लगाये |
केजरीवाल ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तेल और गैस उत्पादन में काफी गड़बड़ी की है।कॉन्ट्रैक्ट से कम गैस का उत्पादनकरके गैस की कृतम किल्लत पैदा की गई और एक $ [घन मीटर]की गैस को चार
$ का किया गया और अब पहली अप्रैल से ८ $ करने की धमकी दी जा रही है|बंगला देश को रिलायंस की सहयोगी कंपनी मात्र दो डॉलर में गैस बेच रही है|केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अगर गैस की कीमत आठ डॉलर कर दी गई तो महंगाई और बढ़ जायेगी |
केजरीवाल ने बताया कि इस संबंध में[१] पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रह्मण्यम[२] पूर्व आईएएस ईए शर्मा[३] पूर्व नेवी प्रमुख एडमिरल ताहिलियानी[४] वकील कामिनी जायसवाल ने शिकायत की है। इनके आरोपों को आधार बना कर यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई ।
दिल्ली के सी एम् केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि रिलायंस को केंद्र सरकार ने कुछ कुएं दिए थे।लेकिन रिलायंस ने देश के कुछ मंत्रियों के साथ मिलकर उत्पादन की लागत से ज्यादा गैस के दाम रखे हैं | देश में जल्द ही सीएनजी और गैस के दाम दुगने होने वाले हैं
देश में गैस के दाम बढ़ाने की यह साजिश की जा रही है।इसके फलस्वरूप बिजली कंपनियां महंगी बिजली देंगी+ खाद के दाम भी बढ़ेंगे|
उनका आरोप है कि 2000 में जब कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था तब 17 साल के लिए ये NTPC को 2.3 $ पर यूनिट की दर पर गैस देंगे।
केजरीवाल का कहना है कि फिर इनकी नीयत पलट गई और मंत्रियों से मिली भगत कर इस चार $ प्रति यूनिट करवा लिया। इसके बाद लालच के चलते रिलायंस ने गैस उत्पादन कम किया और 18 प्रतिशत के करीब ही उत्पादन किया।
1 अप्रैल से यह दाम 8 $ का रेट रखा है। उसी कुएं से बांग्लादेश को 2.38 $ की दर से बेचा जा रहा है। केजरीवाल का आरोप है कि उत्पादन लागत के बजाय अंतरराष्ट्रीय दाम के हिसाब से दाम रखे गए हैं।
सी एम् ने बताया कि इस मामले में कथित घपले की जांच के लिए देश के [१]पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली[२] मुरली देवड़ा[३] मुकेश अंबानी[५] वीके सिब्बल और अन्य के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने महंगाई के लिए इस भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है।
केजरीवाल ने बताया कि , पीएम को चिट्ठी लिखूंगा कि जब तक जांच चलेगी [१]तब तक उस आदेश को रोका जाए जिसके तहत आठ $ का रेट तय किया गया है। [२] सरकार के सभी मंत्रालय सहयोग करें। [३] यदि रिलायंस जानबूझकर कम उत्पादन कर रहा है तब, सरकार को कुएं को लेकर सरकारी ONGC कंपनी को क्यों न दे।