Ad

फरीदाबाद में दहेज़ उत्पीड़न के छह मामले दर्ज

[फरीदाबाद,हरियाणा], फरीदाबाद में दहेज़ उत्पीड़न के छह मामले दर्ज फरीदाबाद में विवाहितों को प्रताडित करने के अनेक मामले दर्ज फरीदाबाद पोलिस ने दहेज के लिए विवाहितों को प्रताडित करने के अनेक मामले दर्ज किये |
[१]एनएच-3 निवासी डा शिखा विनायकने पुलिस में शिकायत दी कि उसका पति डा. पंकुश अरोडा शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देता है। पीडिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था।
[२] एनटीपीसी टाउनशिप तिगांव निवासी कांता शर्माके अनुसार उसका पति सुरेंद्र+ससुर छतरपाल+सास मर्ति देवी+जेठ लक्ष्मी नारायण+ननद पूनम+राजेश व सोनी रावत निवासी तिलपत प्रताडित कर रहे हैं।
उसने आरोप लगाया कि उसका पति उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था।
[३]सेक्टर-23 निवासी तशलीम के कथनानुसार उसका पति रामलखन शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडित करता है।
[४] फतेहपुर बिल्लौच निवासी कविता ने अपने पति नितिन सैनी निवासी नई दिल्ली पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है |कविता ने पति नितिन, के साथ ही देवर सचिन सैनी, ममता पर प्रताडित कर जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया है |
[५]सुभाष कालोनी बल्लभगढ निवासी भावना ने पुलिस में शिकायत दी कि उसका पति प्रेम, देवर रावशंकर, श्रीमती सुमन, मोहर सिंह व कमल सिंह दहेज़ के लिए प्रताडित कर रहे हैं।
[६] सेक्टर-30 ऐतमादपुर निवासी सविता ने पुलिस में शिकायत दी कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे उसका पति अमित ओर सास उसे प्रताडित कर रहे हैं।
पोलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने सभी मामले दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है। :