Ad

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अराजकता को लेकर राष्ट्रपति शासन की मांग उठाई

[मेरठ]केंद्रीय ,भारी+ सूक्ष्म+लघु+,उद्योग मंत्री कलराज मिश्र आज एक पर्सनल कार्यक्रम में भाग लेने मेरठ आये थे यहाँ प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके उन्होंने यूं पी में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग को दोहराया | केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने मीडिया के समक्ष यूं पी में अराजकता का आरोप लगाया और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की |प्रदेश की राजधानी में पूर्व पी एम अटल बिहारी वाजपई की सियासी विरासत को संभाले श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ निरंतर ऊंचा होता जा रहा है| अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के बजाय केवल लीपापोती ही की जा रही है| इसीलिए जनता को बचाने के लिए यहाँ तत्काल प्रेजिडेंट रूल लगा देना चाहिए| उन्होंने अपने मंत्रालय से सम्बंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के विषय में यधपि कोई ठोस नीति नहीं बताई लेकिन इस दिशा में कार्य योजना बनाने के भी संकेत जरूर दिए| श्री मिश्र ने बहुराष्ट्रीय[ MNC ] कंपनियों के साथ पारदर्शिता बरतने की बता भी कही|
मेरठ में झुग्गी झोंपड़ी प्रकोष्ठ के नेशनल कन्वीनर सुनील भराला के न निर्मित गृह प्रवेश समरोह में भाग लेने आये श्री मिश्र ने केंद्र की गंगा सफाई अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डाला |इस अवसर पर श्री भराला के आलावा मेरठ हापुड़ सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी उपस्थित थे |