Ad

सपा नेत्री डॉ सरोजिनीअग्रवाल ने अपनी बहन सविता के कृत्यों से स्वयं को अलग किया

[मेरठ]सपा नेत्रे डॉ सरोजिनी अग्रवाल ने अपनी बहन सविता के कृत्यों से स्वयं को अलग किया और इस सिलसिले में जो भी कानूनी प्रक्रिया हो अपनानी चाहिए |
आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सपा एमएलसी डॉ सरोजिनी अग्रवाल ने यह तो स्वीकार किया के उनकी छोटी बहन डॉ सविता गर्ग अल्ट्रासॉउन्ड चलाती हैं लेकिन इस बात से साफ़ इंकार किया के उस क्लीनिक में लिंग निर्धारण भी किया जाता है|उन्होंने इस विषय में कानूनी प्रक्रिया का पालन करने पर भी जोर दिया|
डॉ सरोजिनी ने बताया के बीते ३५ साल से मेरठ में प्रैक्टिस कर रही हैं इस दौरान उन्होंने ईमानदारी से काम किया यहां तक के लैब टेस्ट आदि की जाँच में चल रहे कमीशन तक को नहीं स्वीकारा |
उन्होंने भावुक होकर बताया के उनकी तीन बेटियां हैं बेटाः नही होने पर उन्होंने स्वयं डॉक्टर होते हुए भी कभी लिंग जांच करवा कर गर्भपात नहीं करवाया |तीनों बेटियों को पढ़ा लिखा कर अच्छा जिम्मेदार नागरिक बनाया है |असीम नारी शक्ति संस्था महिला सशक्तिकरण के लिए चलाती हैं|
उन्होंने बताया के जब जांच हुई तो वोह उस समय लखनऊ में थी और उन्हें उस समय सारी बातों का ज्ञान नही था |उन्होंने जांच अधिकारी से कानून का पालन करने को कह दिया है |
मालूम हो के बीते दिनों हरियाणा की टीम ने डॉ सविता गर्ग के क्लीनिक पर छापा मार कर प्रतिबंधित लिंग जांच को पकड़ा था| उस समय सत्तारूढ़ सपा और स्थानीय चिकित्सक समुदाय के दबाब में उन्हें ठाणे से ही बेल दे दी गई थी |भाजपा ने इस पर आंदोलन चलने की चेतावनी दे रखी हैं