Ad

एमएलसी चयन में भी भाजपाई कार्यकर्ताओं की उपेक्षा

[मेरठ,यूपी]एम एल सी की सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
विधान परिषद् की १३ सीटों के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है|मेरठ से [१]डॉ सरोजिनी अग्रवाल अशोक कटारिया[३]विजय बहादुर पाठक को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है| सुप्रसिद्ध गईकनोलॉजिस्ट डॉ सरोजिनी अग्रवाल बरसों पूर्व भाजपा के लिए सपा से मिली एम एल सी की सीट त्याग चुकी हैं |कटारिया बिजनौर मूल के हैं|पाठक ने नगर निगम के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बेशक मेयर का चुनाव पार्टी हार गई लेकिन पाठक ने जातीय समीकरण जुटाने में रात दिन एक कर दिया था| इस सब के बीच मेरठ के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष हैं उनके अनुसार कार्यकर्ताओं की उनकी पार्टी के प्रति निष्ठां की उपेक्षा हुई है|ऐसे ही रोष पूर्ण पोस्टों से सोशल मीडिया भरा पढ़ा है|