Ad

कांग्रेस को खरीदने वाले कुमारास्वामी ने भाजपा पर खरीदफरोख्त का ठीकरा फोड़ा

[बेंगलुरू] कांग्रेस को खरीदने वाले कुमारास्वामी दूसरों पर खरीदफरोख्त का ठीकरा फोड़ने में लग गए हैं
वइसे रब्ब झूट ना बुलवाये कुमारास्वामी के पिताश्री एच डी देवेगौड़ा भी कभी इसी रास्ते कुछ दिनों के पीएम बने थे ये और बात है
कांग्रेसी सीताराम केसरी [ OldMan ]ने उनके नीचे से कुर्सी खींच ली थी |
देवेगौड़ा के ३८ विधायकों वाले पुत्र एच डी कुमारास्वामी अब कर्नाटका में सी एम् पद की दौड़ में हैं| चुनावों में बहुमत खो चुकी कांग्रेस ने अब इन्ह्ने सी एम् बनाने का ऑफर दे दिया है|कांग्रेस के ७८ विधायक हैं
कुमारवामी ने अब १०४ विधायकों वाली भाजपा पर विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ का आरोप लगाया है|
जद ( एस ) नेता एचडी कुमारस्वामी ने आज भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) पर आरोप लगाया कि संख्या बल में कम होने के बावजूद उसे कर्नाटक में सरकार बनाने की ‘‘ जल्दी ’’ है और इसके लिए वह उनकी पार्टी के विधायकों को पैसे का लालच दे रही है और उनकी ‘ खरीद फरोख्त ’ करने की कोशिश कर रही है। यही डायलॉग तब इनके पिता देवेगौड़ा ने भी सीता राम केसरी पर भी लगाया था |उन्होंने संसद में विदेशी अखबार दिखते हुए कहा था के “ओल्ड मेंन इज इन हर्री ”
जद ( एस ) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी के विधायकों को पैसे का लालच दे रही है।
कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्ता रूढ़ भाजपा अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस – जद ( एस ) गठबंधन के पास 116 विधायकों के समर्थन के साथ ‘ स्पष्ट बहुमत ’ है।
उन्होंने पूछा , ‘‘ विधायकों की संख्या कम होने पर वह ( भाजपा ) सरकार कैसे बना सकती है ?’’
कुमारस्वामी ने कहा कि वह सत्ता के लिए उतावले नहीं हैं।
विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश मिला है। ऐसे में जद ( एस ) और कांग्रेस साथ आ गए हैं। उन्होंने राज्यपाल वजूभाई वाला से इस गठबंधन को सरकार बनाने की इजाजत देने का अनुरोध किया है।प्राप्त जानकारीके अनुसार कांग्रेस अपने विधायकों को सेफ प्लेस में ले जाने की योजना बना रही है|