Ad

बस्सी”के जवाबी बयानों से बौख्लाई”आप”ने दिल्ली पुलिसआयुक्त को भाजपा का प्रवक्ता बताया

[नई दिल्ली]”बस्सी” के जवाबी बयानों से बौख्लाई “आप” ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को भाजपा का अप्रत्यक्ष प्रवक्ता बताया
आम आदमी पार्टी [आप]ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा
” दिल्ली पोलिस आजकल भारतीय जनता पार्टी की एक फ्रंटल ऑर्गेनाइज़ेशन के तौर पर काम करती हुई नज़र आ रही है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त इन दिनोंटीवी पर एक मंझे हुए राजनेता की तरह दिल्ली की जनता द्वारा लोकतांत्रिक रुप से चुनी हुई केजरीवाल सरकार के खिलाफ़ बयान देते हुए देखे जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित की गई प्रेस कॉंफ्रेंस में दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि “ऐसा लगता है जैसे श्री बस्सी जी अपनी सेवा के सारे नियमों को ताक पर रखकर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशों पर ही दिल्ली पुलिस की व्यवस्था चला रहे हैं” हाल ही में सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज़ (CMS) द्वारा दिल्ली में भ्रष्टाचार पर किया गया एक निष्पक्ष सर्वे सामने आया है जिसमें दिल्ली पुलिस को सबसे भ्रष्ट सरकारी विभाग बतायागया है। इस पर ‘आप’ के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि “अप्रत्यक्ष राजनेता के तौर पर लगातार दिल्ली सरकार के खिलाफ़ बयानबाज़ी करने वाले दिल्ली पुलिस आयुक्त से आम आदमी पार्टी निम्नलिखित चार सवाल पूछे है “-
[१]सीएमएस के ताज़ा सर्वे में राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस को सबसे भ्रष्ट सरकारी विभाग बताया गया है, इस पर पुलिस आयुक्त श्री भीम सेन बस्सी जी की क्या प्रतिक्रिया है ?
[२] दिल्ली के इतिहास में लोकतांत्रिक तौर पर चुनी गई सबसे लोकप्रिय सरकार को पुलिस आयुक्त दिल्ली के स्कूलों में नैतिक शिक्षा देने की सलाह तो देते हैं लेकिन क्या वो खुद के विभाग में अपने कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के संदर्भ में शिक्षा देंगे ?
[३]दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री बस्सी जी क्या दिल्ली की जनता को ये बताएंगे कि वो दिल्ली में रंगे हाथों 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेने वाले अपने ही विभाग के एक कॉंस्टेबल को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे गए हैं ?
[4लगातार इतनी बयानबाज़ियों के बीच दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री बस्सी जी केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अपने रिटायरमेंट के बाद की संभावित सेवा के बारे में चुप क्यों हैं ?
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के समक्ष भी निम्नलिखित सवाल रखे हैं –
[१]दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री भीम सेन बस्सी जी क्या भारतीय जनता पार्टी के अप्रत्यक्ष प्रवक्ता के तौर पर काम रहे हैं ?
[२]सीएमएस के ताज़ा सर्वे में सबसे भ्रष्टतम संस्थाओं में चिन्हित दिल्ली पुलिस और बीजेपी शासित दिल्ली नगर निगम जैसा ही गवर्नेंस मॉडल क्या भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में लागू करेगी, इस पर भारतीय जनता पार्टी की क्या प्रतिक्रिया है ?
[३]दिल्ली की जनता को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ दिल्ली पुलिस का बचाव क्या भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे भी करेगी ?