Ad

छुट्टी से किया इनकार तो सैनिक हुआ बगावत को तैयार

रक्षा सेवाओं में आये दिन असंतोष की खबरें मिल रही है |सेना के लिए खरीद हो या फिर छुट्टी का ही मामला हो खबरें बाहर आने लगी हैं| यहाँ तक की संसद में भी मामला उठने लगा है
राज्यसभा में भी मामला उठा जहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे एक छोटी घटना बताया और कहा कि इसे तूल दिया गया है।
|सेना के जवानों और अधिकारियों के बीच झड़प का एक और मामला सामने आया है।
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह से इसका ब्योरा मांगा है।
आत्महत्या के बाद भड़के जवान :जम्मू कश्मीर के साम्बा में सेना की 16 कैवेलरी यूनिट के एक जवान तिरुवनंतपुरम के अरुण वी ने बुधवार को सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सूत्रों ने कहा कि जवान ने घर जाने के लिए छुट्टी की अर्जी दी थी जिसे नामंजूर कर दिया कर दिया गया था।
उसके आत्महत्या करने से नाराज जवानों ने अफसरों के बंगले घेर लिए। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल वहां भेजा गया है। 16 कैवेलरी के अफसरों को यूनिट और उनके घरों से वहां से फिलहाल हटा दिया गया है। मामले की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। 14 माह में इस तरह की यह तीसरी घटना है।
समान घटनाएँ :
ल्द्धाक के न्योमा में जवानों से दुव्र्यवहार के बाद हुई झड़प में तीन अधिकारी और दो जवान घायल हो गए थे। ञ्च पिछले साल पंजाब में 45 कैवेलरी रेजीमेंट में प्रशिक्षण सत्र के दौरान जवानों-अफसरों की झड़प, 23 अफसरों और जवानों के खिलाफ जांच चल रही है।