Ad

भारत और फ्रांस में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमती बनी

The Defence Minister of the France, Mr. Jean Yves Le Drian paying homage at Amar Jawan Jyoti, in New Delhi on July 26, 2013.

The Defence Minister of the France, Mr. Jean Yves Le Drian paying homage at Amar Jawan Jyoti, in New Delhi on July 26, 2013.

फ़्रांस के रक्षा मंत्री जीन-वेज़ ले ड्राएन [ [ Jean Yves Le Drian ] आज कल तीन दिवसीय दौरे पर आये हुए हैं| उन्होंने अमर जवान ज्योति पर श्रधान्जली अर्पित की और भारत के रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी से क्षेत्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों में दोनों देशों के साझा हितों पर विस्‍तृत और उपयोगी चर्चा की।
उन्‍होंने फ्रांस के राष्‍ट्रपति की फरवरी, 2013 में भारत यात्रा के दौरान किए गए आपसी रक्षा सहयोग के लिए विभिन्‍न उपायों की स्थिति और विभिन्‍न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा भी की। श्री ड्राएन भारत के रक्षा मंत्री के आमंत्रण पर 25-27 जुलाई, 2013 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
अतिथि रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी को रक्षा सहयोग में एक महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ तथा दोनों देशों के बीच जारी वार्ता और सहयोग को लाभकारी बताया।
उन्‍होंने सैन्‍य शिक्षा और प्रशिक्षण तथा सैन्‍य अभ्‍यास आयोजित करने सहित संबंधित रक्षा संस्‍थानों और सशस्‍त्र बलों के बीच आदान-प्रदान जारी रहने पर सहमति जताई।
इस संदर्भ में दोनों मंत्रियों ने फ्रांस में सितंबर 2013 में दोनों देशों की सेनाओं की होने वाली द्विपक्षीय अभ्‍यास ‘शक्ति’ का स्‍वागत किया।
दोनों मंत्रियों की रक्षा उपकरणों तथा प्रौद्योगिकी सहकार्य के क्षेत्रों में सहयोग पर विस्‍तार से चर्चा हुई। उन्‍होंने इस पर सहमति व्‍यक्‍त की कि दोनों देशों के साक्षा हित की प्रगति के लिए ऐसे सहयोग जारी रहने चाहिए।
The Defence Minister, Shri A. K. Antony and the Defence Minister of the France, Mr. Jean Yves Le Drian, at the Defence delegation level talks, in New Delhi on July 26, 2013.

The Defence Minister, Shri A. K. Antony and the Defence Minister of the France, Mr. Jean Yves Le Drian, at the Defence delegation level talks, in New Delhi on July 26, 2013.


दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग पर एक उच्‍च समिति गठित की है जिसकी बैठक अक्‍टूबर, 2013 में फ्रांस में होगी। इस बैठक में आपसी भागीदारी को मज़बूत करने तथा बढ़ाने के लिए व्‍यावहारिक उपायों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
फोटो कैप्शन
The Defence Minister of the France, Mr. Jean Yves Le Drian calling on the Defence Minister, Shri A. K. Antony, in New Delhi on July 26, 2013.