Ad

कैप्टेन ने पंजाब में चीनी भाषा का नया शोशा छोड़ा

[चंडीगढ़,पंजाब] कैप्टेन ने पंजाब को ग्लोबल स्टेटस दिलाने के लिए चीनी भाषा का नया शोशा छोड़ा| अवसर था नए ९ मंत्रियों के कार्यभार सँभालने का | अपने नए मंत्रियों को जनता की उपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने को प्रेरित करते हुए कैप्टेन ने चीनी भाषा की उपयोगिता पर भी बल दिया
पंजाब में कांग्रेस के मुख्य मंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश में चीनी भाषा को वैकल्पिक भाषा के रूप में पढ़ाये जाने की हिमायत की और निकट भविष्य में इसे लागू करने के भी संकेत दिए |कैप्टेन के अनुसार वैश्विक स्तर पर अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए चीनी भाषा को जानना बेहद जरुरी है |गौरतलब हे के पंजाब के लोगों में विदेश जाकर व्यवसाय करने का बढ़ा आकर्षण है इसीलिए वर्तमान में दोआबा एरिया में इतालियन आदि अनेकों भाषाएँ सिखाई जा रही है|